RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सामाजिक न्याय और समानता के लिए संकल्पित है मोदी सरकार: सी डी शर्मा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 जुलाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता जहानाबाद लोकसभा प्रभारी सी डी शर्मा ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार सामाजिक न्याय और समानता के लिए संकल्पित है । पीएम मोदी के शासनकाल में समाज के सभी वर्गों का विकास हुआ है । शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सामाजिक न्याय समानता और सम्मान का रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।पिछले 9 वर्षों में देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास की राह चलते हुए सभी वर्गों के हित में काम करते आ रही है ।उन्होंने कहा कि देश में 23 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड 74 नए हवाई अड्डे 473 नए हवाई मार्गों का शुभारंभ, जनधन खाते एवं कई योजनाएं मध्यमवर्गीय परिवारों के सपनों को साकार करने में सहायक रही। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति नए भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
श्री शर्मा ने कहा कि आज आम से लेकर खास सभी लोग विकास की मुख्यधारा में शामिल है, यही है पीएम मोदी के न्याय के साथ विकास की मूल अवधारणा अर्थात ऐसा विकास, इसे महानगर से लेकर गांव के लोग भी महसूस कर सकें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 नवंबर 25

rktvnews

आरईसी ने एक्जिम बैंक के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विदेशी मुद्रा सावधि ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया एक ट्रक शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर:वीक्षण कार्य के दौरान महिला शिक्षिका से मारपीट का संघ ने किया कड़ा विरोध।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में SDRF और SDMF अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment