RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार में 42 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/ आरा ( भोजपुर)05 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा द्वारा आज ईज ऑफ लिविंग के तहत आयोजित जिला जनता दरबार में 42 से अधिक आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं समाजिक सुरक्षा कोषांग से संबंधित मामले शामिल थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जाँच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट ।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 19 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

दरभंगा:जिला कौशल समिति की बैठक।

rktvnews

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सभी प्रकार की सुविधाएँ गरीब तक पहुंचाने की गारंटी है विकसित भारत संकल्प यात्रा : डॉ. यादव

rktvnews

उद्योग हितधारकों को स्थिरता को अपनाना चाहिए और वैश्विक मानक स्थापित करने चाहिए: पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment