RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार के राज्यपाल ने बिहार प्रमंडल डाक विभाग द्वारा जारी प्रभु श्री राम मंदिर पर विशेष आवरण का किया विमोचन।

पटना/बिहार 24 जनवरी।पूरे देश में प्रभु श्री राम के अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पर लोगों में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल था । इस अवसर पर 22 जनवरी को को डाक विभाग, बिहार परिमंडल द्वारा प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर विशेष आवरण के विमोचन का कार्यक्रम राजभवन, पटना में आयोजित किया गया।प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर विशेष आवरण का विमोचन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कर कमलों द्वारा राजभवन, पटना में किया गया। राज्यपाल ने इस कार्य हेतु डाक विभाग को विशेष बधाई देते हुए बताया कि देश एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना है I उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने पिछले 150 वर्षों से अधिक समय से आम जन मानस की सेवा के साथ- साथ देश के सांस्कृतिक एवं प्राचीन धरोहरों को विशेष स्मृति चिन्हों जैसे डाक टिकट, विशेष आवरण इत्यादि के माध्यम से जीवित रखने में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। राज्यपाल ने बताया कि अयोध्या में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन और प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा किया गया है और प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर विशेष आवरण का विमोचन मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
इस विमोचन कार्यक्रम में बिहार परिमंडल, पटना के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि प्रभु श्री राम पर पहले भी कई डाक टिकट जारी किये जा चुके है।इसी कड़ी में आज के दिन को विशेष और यादगार बनाते हुए प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर विशेष आवरण का विमोचन माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा किया गया है।उन्होंने बताया की डाक टिकट विचारों, इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम भी हैं। जब आप किसी डाक टिकट को जारी करते हैं, और जब कोई इसे किसी को भेजता है तो वह सिर्फ पत्र या सामान नहीं भेजता। वो सहज रूप से इतिहास के किसी अंश को भी किसी दूसरे तक पहुचाता है। मुख्य डाक महाध्यक्ष ने बताया कि ये विशेष आवरण प्रभु श्री राम के बिहार यात्रा को भी समर्पित है I उन्होंने बताया की माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्रभु श्री राम के मंदिर का उद्घाटन किया गया, जो भारत के अध्यात्मिक उर्जा की पुनर्जागरण का केंद्र है। प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े बिहार राज्य रामायण सर्किट के अंतर्गत बिहार के चार-पाँच प्रमुख स्थलों पर मार्ग प्रायोजित हैं I इस पवित्र मार्ग पर चलते हुए प्रभु श्री राम ने गुरु ऋषि विश्वामित्र के साथ प्राचीन समय में अयोध्या से सिद्धाश्रम (बक्सर) में आकर शिक्षा प्राप्त किये। अयोध्या के राजा बनने के बाद भगवान श्री राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ मुक्तिधाम मंदिर (गया) गए जहाँ पर माता सीता ने भगवान राम के पिता और अपने ससुर राजा दशरथ का पिण्ड दान किया था तथा फल्गु नदी को जल विहीन रहने का श्राप दिया।मुख्य डाक महाध्यक्ष ने कहा कि आम जन मानस को प्रभु श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए I दुनिया के विभिन्न देशों, विभिन्न संस्कृतियों में रामायण को लेकर एक उत्साह रहा है। आज इस आवरण का विमोचन हुआ है, वो इन्हीं भावनाओं का प्रतिबिंब हैं कि कैसे पूरे विश्व में भगवान राम, माता सीता और रामायण को बहुत गौरव से देखा जाता है और डाक विभाग भारत के ऐसे सभी संस्कृतियों तथा सभ्यताओं के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है I
मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस स्पेशल कवर की दो हजार प्रतियाँ मुद्रित की गयीं हैं। यह कवर सभी प्रमुख डाकघर एवं फिलेटलिक ब्यूरो में आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा I इस कार्यक्रम में राजभवन बिहार के अधिकारीयों के साथ- साथ बिहार डाक परिमंडल के निदेशक (मुख्यालय) पवन कुमार, निदेशक उत्तरी प्रक्षेत्र, मुजफ्फरपुर बी0बी0 शरण, वरीय डाक अधीक्षक पटना राजदेव प्रसाद, चीफ पोस्टमास्टर पटना जी0पी0ओ0 शम्भू सिंह, डाक अधीक्षक, पटना साहिब रंधीर कुमार, सहायक निदेशक धर्मेन्द्र सिंह, प्रणब कुमार झा, कुंदन कुमार, सत्यरंजन तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें I

Related posts

नैनीताल:विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

सॉस लैब्स ने एआई-ड्रिवन टेस्ट ऑटोमेशन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में खोला आरएंडडी (R&D) हब

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मोकामा क्षेत्र में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

बागपत:राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बबली के जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अगस्त 24

rktvnews

छपरा:शारदा क्लासेज के शुभोमोय डे ने जेईई मेन – 2 में लाया 99.82 परसेंटाइल।

rktvnews

Leave a Comment