RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : लाइव प्रसारण के माध्यम से जीविका निधि का शुभारंभ।

शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे जीविका निधि के लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता भूअर ओझा, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार मे लाइव प्रसारण के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इसके शुभारंभ होने से राज्य में कार्यरत 11 लाख से अधिक समूहों से जुङी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन से परिवार, समाज और राज्य के समग्र विकास मे उनकी सक्रिय भागीदारी और मजबूत होगी। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा किये गये कार्य से जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं लाभान्वित होंगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नी देवी, भाजपा नेता भुअर ओझा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, अरविंद पांडे, पंकज तिवारी, बंटी पांडे, निशु राय सहित अन्य नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

बिहटा:जदयू पंचायत अध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा में वरीय नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

गुरुवार को देर रात तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रेक्टर व 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड दो हाईवा को किया गया जप्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर के मंगरी चौक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:नई शिक्षा नीति देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में होगी सार्थक साबित,राजस्थान सरकार महिला सशक्तिकरण की लिख रही नई इबारत – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्कूल परिसर में बना अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को सौंपा गया।

rktvnews

Leave a Comment