RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

साहिबगंज:1 जून को संथाल परगना के सभी तीन सीट पर भाजपा की जीत निश्चित : अमर कुमार बाउरी

इस बार का लोकसभा चुनाव, संथाल परगना के आदिवासियों की अस्मिता से जुड़ा है : अमर कुमार बाउरी

राज्य को लूटने वाली महाठगबंधन की सरकार को जनता अपने मतदान से देगी जवाब :नेता प्रतिपक्ष

हेमंत सोरेन और आलमगीर आलम के कारण संथाल परगना की जनता बदनाम हो रही : नेता प्रतिपक्ष

साहिबगंज/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)30 मई।आम लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं झारखंड के सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को साहिबगंज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि राजमहल, गोड्डा और दुमका लोकसभा चुनाव में 1 जून को मतदान होना है और इन सभी तीन सीटों पर 140 करोड़ जनता के लाडले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीट पर जीत हासिल कर तीसरी बार देश की कमान संभालेंगे।
अमर कुमार बाउरी ने कहा कि संथाल परगना वर्तमान में देश दुनिया के मीडिया में सुर्खियों में है। क्योंकि संथाल परगना में विशेष रूप से भ्रष्टाचार वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति झारखंड की झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार कर रही है। वर्ष 2019 में जब से राज्य में महाठगबंधन की सरकार आई है तब से लेकर आज तक राज्य के हर क्षेत्र में इस सरकार के नेताओं और अधिकारियों ने लूटने का काम किया है। वहीं संथाल परगना की बात करें तो बरहेट के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में आज जेल में बंद है। पाकुड़ से कांग्रेस के विधायक और कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम के कर्मचारियों के घर से 35 करोड रुपए बरामद किए गए। आज पाकुड़, बरहेट सहित संथाल परगना की जनता बदनाम हो रही है, जिसका जवाब इस बार के आम चुनाव जनता देगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चांद भैरव, सिदो कान्हू, फूलों झानो जैसे क्रांतिकारी जिन्होंने हल क्रांति की नींव इसी संथाल परगना की पावन धरती से रखी थी, ऐसे पवित्र धरती को आज झारखंड सरकार कलंकित कर रही है ल। आज भोगनाडी में जनजातीय संख्या घट गई है। वहीं बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की संख्या संथाल परगना में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ कर 35% हो गयी है जबकि हिंदुओं की आबादी घटकर 11% हो गई है। पूरे देश में 8% हिंदू आबादी में कमी आई है जबकि 45% मुस्लिम आबादी बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि संथाल परगना के कई क्षेत्रों में बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों ने संथाल परगना टेंडेंसी एक्ट का उल्लंघन करते हुए अपनी बस्ती बसा रहे है। वो लोग यहां के मूलवासियों की महिलाओं / बेटियों के साथ शादी कर फिर उन्हें किसी संवैधानिक पद पर चुनाव लड़वा कर इस क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत कर रहे है।
नेता प्रतिपक्ष ने जामताड़ा जिला का उदाहरण देते हुए कहा कि जामताड़ा के कई सरकारी स्कूल के नाम उर्दू स्कूल कर दिए गए, वहीं रविवार की सार्वजनिक छुट्टी को बदलकर शुक्रवार कर दिया गया। इतना ही नही संथाल परगना की महिलाओं और बेटियों को घुसपैठियों के द्वारा उनकी बात नही मनाने के कारण हत्या कर दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में चरणबद्ध तरीके से आदिवासी अस्मिता को खत्म करने की साजिश इस ठगबंधन सरकार वर्षो से कर रही है। यह सरकार अपने वर्तमान को बेहतर बनाने में जुटी है, जबकी इन्हें राज्य के भविष्य से कोई मतलब नही है। उन्होंने कहा कि इस बार का आम चुनाव आदिवासी की अस्मिता से जुड़ी हुई है और मुझे यकीन है कि इस बार देश की जनता एनडीए को तीसरी बार 400 से अधिक सीट पर जीत दिलवा रही है।
आज के संवाददाता सम्मेलन में साहेबगंज जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के साहेबगंज जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत के लिए ऐतिहासिक दिन विकास और विरासत का संगम।

rktvnews

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक विकास को मिली गति: गहलोत

rktvnews

जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

देहरादून:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘रीचिंग द लास्ट माइल’ पर बजट वेबिनार को सम्बोधित किया।

rktvnews

कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment