RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सावन माह के प्रथम दिन महादेवा हनुमान मंदिर गूंज उठा जयकारे से!प्रत्येक सोमवार और शनिवार को निर्धारित मंदिरों में होगी आरती:पवन सत्यार्थी

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 जुलाई।हिंदू जागरण मंच द्वारा सावन के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर आरती का आयोजन किया गया । हिंदू जागरण मंच भोजपुर आरा इकाई द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।इसी कड़ी में आज महादेवा हनुमान मंदिर में पवित्र सावन माह के प्रथम दिन को आरती का आयोजन किया गया।इस धार्मिक आयोजनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त और मंच के सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर प्रांगण खचाखच भरा और जय श्री राम, जय हनुमान, हर हर महादेव का जयघोष होते रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी, प्रभु श्री राम, बाबा भोलेनाथ, गणेश भगवान सबको माला, प्रसाद, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ,तथा आरती की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।
आरती में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री विशाल सिंह, जिला मंत्री रोहित सिंह, जिला संयोजक विजय कुमार हिंदू, जिला मीडिया प्रमुख आदित्य सोनी, आरा नगर संयोजक पवन सत्यार्थी , सह संयोजक ( दुर्गेश सिंह , मोहन,ऋषभ श्रीवास्तव)
जय केशरी, राजवीर सोनी, हिमांशु, रत्नेश, आशीस,किंशू,संजय कोणाडिया, सोनू, प्रिंस, सज्जन, विभु जैन, डा. दिनेश जी,नीरज केशरी, हिमांशु, मुन्ना जी विक्की आदि रहे।
संचालन करते हुए पवन सत्यार्थी ने बताया की अगली आरती रमना हनुमान मंदिर, पतालेश्वर मंदिर में होगी।जिला संयोजक विजय कुमार हिंदू ने बताया की 15 जुलाई को हिंदू जागरण मंच भोजपुर आरा द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाएगी, जो गंगी से विभिन वाहनों द्वारा केशो पुर जाएगी और वहा से गंगा जल लेकर गाजा बाजा के साथ भव्य कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी जो बिंदटोली के सिद्धनाथ बाबा के मंदिर में जलाभिषेक कर के समाप्त होगी।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उनका भविष्य उज्जवल बनाएं : जनक राम

rktvnews

बिहार के चंदन कुमार पांडेय साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव निर्वाचित।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना ने रामनगर मे नगर वन पार्क के विस्तारीकरण एवं सौन्दयीकरण के कार्य, गर्जिया माता मन्दिर के सुरक्षात्मक कार्यों के सम्बन्ध मे किया निरीक्षण।

rktvnews

रोटरी क्लब आरा द्वारा शगुन फूड प्रोडक्ट गीधा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

rktvnews

बिहार : बहनों ने भाई की कुशलता के लिए किया भाई दूज।

rktvnews

स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी रामचंद्र लाल की पुण्यतिथि आयोजित!गरीबों की मदद पिता स्व रामचंद्र लाल से सीखा:डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment