RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

वृक्षारोपण को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

दरभंगा/बिहार 04 जुलाई।जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण को लेकर मुख्य सचिव, बिहार आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के सचिव, सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, जिलाधिकारी एवं वन प्रमण्डल पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी ने बताया कि वर्ष 2019-20 से जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
वर्ष 2019-20 में 01 करोड़ 30 लाख 34 हजार, वर्ष 2020-21 में 03 करोड़ 97 लाख 75 हजार, वर्ष 2021-22 में 03 लाख 90 लाख 10 हजार, वर्ष 2022-23 में 02 करोड़ 88 लाख 69 हजार पौधे लगवाये गए हैं। वर्तमान वर्ष 2023-24 में 04 करोड़ 41 लाख 09 हजार पौधे लगवाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें 02 करोड़ 72 लाख 96 हजार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा, 01 करोड़ 61 लाख 34 हजार, ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा के अन्तर्गत एवं 10 लाख 65 हजार फलदार वृक्ष के पौधे कृषि विभाग द्वारा लगवाये जाएंगे। इस तरह लक्ष्य से अधिक 04 करोड़ 44 लाख 95 हजार पौधे लगवाये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसके लिए 01 हजार 73 पौधशाला चिन्ह्ति हैं, जो पौधे की आपूर्ति करेंगी। सभी को सुझाव दिया गये हैं कि 3.5 फीट से कम के पौधे न लगाए जाए, ताकि पौधों की जीवंतता दर अधिक रह सके।
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि 3.5 फीट से कम के पौधे न लगवाये जाएं।
वन विभाग द्वारा बताया गया कि वन क्षेत्र में 2 से 2.5 फीट के पौधे लगवाये जा सकते हैं। इस अभियान के लिए वन विभाग को पी.आई.ए. (नोडल)मनोनित किया गया है।
कृषि विभाग द्वारा आम, लिच्ची, अमरूद, बेर, बेल, कटहल, जामुन, आमला एवं निबू जैसे फलदार पेड़ के पौधे लगवाये जाएंगे।
दरभंगा से आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार ने बताया कि दरभंगा प्रमंडल के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए तीनों जिलाधिकारी द्वारा कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। पौधे भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
बैठक में बताया गया कि नदी के किनारे बाँस एवं कंटीली झाड़ी के पौधे लगवाये जाएं, जो कटाव निरोधक कार्य भी करेगी।
जिले में जीविका, मनरेगा, वन प्रमण्डल एवं निजी किसानों द्वारा पौधे लगाए जाएंगे। जुलाई माह में इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिलों में प्रमण्डलीय आयुक्त, जिलाधिकारी या किसी माननीय जन प्रतिनिधि से इस अभियान का शुभारंभ करवाने का सुझाव दिया गया। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री से कार्यक्रम का शुभारंभ करने हेतु अनुरोध करने के निर्देश दिये गये।
दरभंगा एन.आई.सी. से जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी वन प्रमण्डल पदाधिकारी रूचि सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क एन.के. गुप्ता, डीपीएम जीविका डॉ ऋचा गार्गी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पटना:सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित सभी अभ्यर्थी के साथ की गई बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर में 21 अरब 22 करोड़ र० की4,977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

rktvnews

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का रखे मान, अवश्य करें मतदान: युगल किशोर दुबे

rktvnews

40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024:पुरस्कार एवं समापन समारोह में हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने किया पशुपालकों को सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment