RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

PK ने अशोक चौधरी पर फिर साधा निशाना, बोले – उनको जनता में आकर 200 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा देना चाहिए, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार भी उनसे यही मांग कर रहे हैं।

PM मोदी को तेजस्वी यादव की सभा में गाली दिए जाने पर बोले PK – राहुल गांधी और तेजस्वी मोदी जी को गाली देंगे और मोदी आएंगे तो राहुल-तेजस्वी को गाली देंगे, बिहार के युवाओं को दूसरे राज्यों में रोज गाली पड़ती है इस दोनों में से कोई नहीं बोलेगा।

RKTV NEWS/जहानाबाद(बिहार )22 सितंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में रविवार को जहानाबाद में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। शहर के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी पर फिर से जोरदार हमला किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी ने 200 करोड़ रुपये की जो अलग अलग जमीनें अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर खरीदी हैं, उनका ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। अब अशोक चौधरी जनता को बताएं कि उसमें कौन प्रॉपर्टी सही है और गलत है। अगर हम गलत हैं तो कार्रवाई करें। जेल में डाल दें या मानहानि कर दें। अगर सही है तो फिर वो इस्तीफा दें और पद छोड़ें। उनकी पार्टी के नेता नीरज कुमार ने भी कहा है कि यह जदयू की परिपाटी है कि जिनपर इल्जाम लगा उन्हें पब्लिक में आकर जवाब देना चाहिए।
आगे उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने के नए मामले में दोनों पक्षों पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के समय इनलोगों का फिक्स मैच है। बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोदीजी को गाली देंगे। मोदीजी आयेंगे तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को गाली देंगे। जनता इसी में उलझ जाती है। लेकिन यह लोग बिहार के बच्चों को दूसरे राज्यों में पड़ने वाली गालियों पर नहीं बोलेंगे। ना ही बिहार से पलायन रोकने या रोजगार देने पर बोलेंगे। बिहार में बाढ़ पर भी इनलोगों ने एक शब्द नहीं कहा।
प्रशांत किशोर ने इसी क्रम में कहा कि तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी भाजपा के दिलीप जायसवाल को भाई बोलती हैं और उधर तेजस्वी यादव के लोग मोदीजी को गाली देते हैं। यह लोग मिलकर जनता को मूर्ख बना रहे हैं। आपस में लड़कर और वोट लेकर दोनों पांच साल मिलकर ही रहेंगे।
इससे पहले प्रशांत किशोर ने जहानाबाद की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद जहानाबाद के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम हेतु 13 जून तक प्रशिक्षण के लिए मांगा गया नाम।

rktvnews

भोजपुर:प्रेरणा फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में बोले डॉ विजय गुप्ता – रक्तदान वर्तमान समय की मांग है।

rktvnews

एमईआईटीवाई/एनआईएक्सआई ने यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे कार्यक्रम में भाषानेट पोर्टल का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा में राजस्व उप निरीक्षकों के त्रुटिपूर्ण स्थानांतरण आदेश में संशोधन।

rktvnews

आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए ‘स्मार्ट 2.0’ का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment