RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस द्वारा अलग अलग मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

गिरफ्तार अभियुक्तों संग भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव

आरा/ भोजपुर 15 जुलाई। बिहिया थाना थाना कांड संख्या 182/23 हत्या कांड में संलिप्त 2 अभियुक्तों की अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में बिहिया थाना अध्यक्ष एवं थाने के सशत्र बलों द्वारा बेलवानियां निवासी राम जी सिंह उर्फ मोहित कुमार और श्रावण कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।गौरतलब हो की 14 जुलाई की शाम बेलवानियां के शिव जी यादव का पुत्र पवन कुमार जो बेलवानिया के ही राम जी सिंह के सीमेंट दुकान पर काम करता था के साथ किसी बात को लेकर हुई मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने के कारण घायल हो गया था जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। घटना संबंधित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

बरामद देशी कट्टा और कारतूस

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार।

चरपोखरी थाना ने गुप्त सूचना के आधार अपराध की योजना बना रहे अभियुक्त को पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चरपोखरी थाना अध्यक्ष एवं थाने के अन्य बलों द्वारा चरपोखरी थाने के पलियाडीह निवासी मानिमोहन सिंह को एक देशी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संबंधित दफाओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:बिजली-खंभे के पास या बिजली लाइनों के नीचे होलिका दहन न करें।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:समाजसेवी स्व लड्डू यादव का द्वितीय पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

rktvnews

नवादा:जिले की विधि-व्यवस्था, उत्पाद मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

अमित शाह की उपस्थिति में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार और The Indigenous Progressive Regional Alliance (TIPRA), जिसे त्रिपरा मोथा के नाम से जाना जाता है और अन्य स्टेकहोल्डर्स, के बीच आज नई दिल्ली में त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment