RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

जय श्रीराम के जयघोष से भरत ने भगवान राम को सौंपी राजगद्दी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर।नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में राम राजगद्दी कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष डा अर्चना सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।
लंका विजय के बाद भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, लंका के राजा विभीषण, वानर राज सुग्रीव, भक्त हनुमान एवं जामवंत आदि के साथ वापस अयोध्या पहुंचे। भगवान राम के स्वागत में अयोध्या नगरी को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है ।
भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की अयोध्या के बाहर अगवानी कर रहे भरत अपने साथ लेकर राजमहल पहुंचे, तब गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भरत ने भगवान राम को पुनः राजगद्दी सौंप दिया।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, डी. राजन, कृष्ण कुमार (पत्रकार), संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, निर्मल सिंह, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), संतोष कुमार सिंह (सचिव, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ), राकेश कुमार ‘धन्नू’, मनोज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार मिश्रा के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:हॉकी के प्रति जोश जगाने बेतिया पहुंची एशिया कप 2025 की ट्रॉफी।

rktvnews

7 मई को आयोजित #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया हैशटैग अभियान को शिड्यूल करें पदाधिकारी : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने नोएडा में चिप डिजाइन में एनआईईएलआईटी उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में पेसा नियमावली-2025 पर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों की स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय कमिटी की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment