RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

उत्तराखंड: गढ़वाली फीचर फ़िल्म “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)12 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित गढ़वाली फीचर फ़िल्म “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म डेस्टिनेशन बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इस विषय में अत्यंत गंभीर है और ठोस रणनीति के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में हमारी सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों तथा वेब सीरीज को भी अनुदान देने का प्राविधान किया है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, सोनी लाइव, ज़ी तथा जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज को अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार की नई गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही राज्य के पर्यटन को भी नई मजबूती मिल रही है।
सीएम ने बताया कि पर्यटन विभाग की मदद से नए शूटिंग स्थलों को चिन्हित कर उन्हें शूटिंग के लिए बढ़ावा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ताकि फिल्मों के माध्यम से उत्तराखण्ड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। राज्य सरकार ने नई फिल्म नीति-2024 लागू की है, जिससे यहां फिल्म बनाना और भी आसान हो गया है।
उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग की अनुमति दी जा रही है, जिससे प्रक्रिया तेज और सरल हो गई है। इसके अलावा, हिंदी और संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को उत्तराखण्ड में व्यय राशि का 30 फीसदी खर्च या अधिकतम ₹3 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है। बड़ी बजट (₹50 करोड़ से अधिक) और विदेशी फिल्मों पर भी राज्य में हुए खर्च का 30 फीसदी या अधिकतम ₹3 करोड़ तक का अनुदान मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए राज्य में व्यय की गई राशि का अधिकतम ₹2 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिए कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। सरकार का मकसद है कि फिल्म इंडस्ट्री को बेहतर सुविधाएं देकर राज्य को फिल्म निर्माण का हब बनाया जाए।
इस अवसर पर मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल एवं फ़िल्म “मेरी प्यारी बोई” की पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related posts

पूर्व सांसद ,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं चौकीदार दफादार के संस्थापक स्व राम अवधेश सिंह की तीसरी पुण्य तिथि कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

जयपुर;राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा: डीएम की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

रामनवमी महोत्सव से जुड़े लोगों का सम्मान कल -महासचिव शंभू चौरसिया

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए दूसरे दिन 4 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल।

rktvnews

संसद की प्राथमिक भूमिका संविधान को सुरक्षित रखना और लोकतंत्र की रक्षा करना है- उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment