
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 जनवरी। रविवार को जनता दल यूनाइटेड की आरा महानगर कार्यालय जेपी चौधरी कंपलेक्स बायपास रोड आरा में मासिक समीक्षा बैठक कर नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महानगर जनता दल यूनाइटेड जयप्रकाश चौधरी द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी कमल नोपानी की उपस्थिति रही। पार्टी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के लिए लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां का सिलसिलेवार वर्णन करने के लिए विचार किया गया। जनता दल यूनाइटेड मुख्यालय द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यकलापों की विशेष पुस्तिका और पार्टी झंडा सभी सेक्टर अध्यक्ष गण एवं सक्रिय साथी को देने का पहल किया गया। बैठक में यह विचार किया गया की सभी पार्टी के नेता अपने-अपने स्थानीय क्षेत्र में ज्वलन समस्या को लिखकर पार्टी कार्यालय में उसको समर्पित करेंगे। और महानगर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल सभी संबंधित पदाधिकारी के बीच जाकर उस स्थान पर उक्त काम को करने के लिए अपना प्रयास करेगा। गरीब लोगों की जो गृह निर्माण योजना है उसे सुचारू रूप से करवाने में सरकार कार्य करेगी । उसके बाद में संगठन को मजबूती के लिए सभी वार्ड अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में हर सप्ताह में अपने-अपने क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन कर लोगों को सक्रिय रखने का कार्य करना है। बैठक में मुख्य रूप से युवा प्रदेश माहसचिव देव शर्मा , सेक्टर अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ राय, मनजीत पासवान ,विजय प्रकाश पटेल, राजेश बिन, अभय नारायण पांडे, रामनरेश मेहता, उपस्थित रहे। सभी वार्ड अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारी में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बृज किशोर चौधरी ,प्रेम देवी कुशवाहा, रीमा देवी ,राधा देवी,अनीता देवी ,सुधा देवी ,सुषमा देवी, जानकी देवी, प्रभावती देवी ,शांति देवी ,अनीता देवी ,संगीता देवी ,रिंकू देवी, शीतला देवी ,उर्मिला देवी, रीना देवी, किरण देवी, रीता देवी, श्री देवी दयाल राम, कृष्ण कांत राय, राकेश पांडे, विनोद कुमार, विजय प्रकाश पटेल, राजेश कुमार राय, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश प्रसाद ,गौतम चंद्रवंशी ,मोहम्मद शकील, अखिलेश कुमार, लाल बहादुर सिंह ,हीरालाल प्रसाद, राधेश्याम सिंह, रमेश सिंह यादव ,लवकुश कुमार ,मोहम्मद कुतुबुद्दीन, हिमांशु सिंह, धर्म कमलेश राय , राम कुमार शर्मा आदि सभी नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे |
