RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:SIR-2026 अभियान में तेजी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं पहुंचे घर-घर, आज शाम तक शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश।

बेंगाबाद में उपायुक्त ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण, गणना प्रपत्र भरकर परखी जमीनी व्यवस्था।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की उपायुक्त ने की सघन समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पर दिया विशेष जोर

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)12 जुलाई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धिकरण एवं त्रुटिरहित निर्माण को लेकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जिलेभर में युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जा सकें। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का डोर-टू-डोर भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत संचालित गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित BLO से अभियान की प्रगति, प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित BLO एवं BLO सुपरवाइजर को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आज शाम तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की सफलता समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर निर्भर है। इसलिए प्रत्येक गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन पूरी सावधानी, शुद्धता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा तथा सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखें तथा किसी भी पात्र मतदाता को छूटने न दें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय सहयोग करें, गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित BLO को उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

Related posts

अधिवक्ता दिवस के रूप में आखिर क्यों मनाई जाती है भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती?

rktvnews

दौसा मेगा जॉब फेयर- करीब डेढ़ हजार युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर, कृषि विपणन राज्य मंत्री ने चयनित युवक-युवतियों को सौंपे नौकरी के ऑफर लेटर।

rktvnews

भोजपुर : दो शराबी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

आस्था की चौखट पर असुरक्षा

rktvnews

पूर्व विदेश सचिव और महान शिक्षाविद प्रोफेसर मुचकुंद दुबे नहीं रहे!

rktvnews

भोजपुर:श्रम अधीक्षक कार्यालय के सामने मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment