RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:अक्षय तृतीया पर पुनौरा धाम में बाल विवाह रोकथाम को लेकर चला जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार)20 अप्रैल।अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सीतामढ़ी द्वारा पुनौरा धाम मंदिर परिसर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम तथा प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर अभिभावकों एवं किशोर-किशोरियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी और इसे रोकने के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। जिला परियोजना प्रबंधक इजाजूल अंसारी ने समाज में जागरूकता को इस कुप्रथा के उन्मूलन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 पर अवश्य दें। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि सौरभ कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और जागरूकता के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।

Related posts

चिल्फी गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों में शिक्षा के प्रति आया सकारात्मक बदलाव!शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बैगा बच्चे बोेलने लगे फर्राटेदार अंग्रेजी

rktvnews

रवीननंदन सहाय की द्वितीय पुण्य तिथि मनायी गयी।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

संवेदनशीलता की मिसाल : मांगते ही आकाश को मिली बैसाखी, आसान होगी जिंदगी की राह

rktvnews

बिहार चुनाव 2025: मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन।

rktvnews

राष्ट्रीय स्व्च्छप गंगा मिशन, आईआईटी (बीएचयू) और डेनमार्क के बीच रणनीतिक गठबंधन ने वाराणसी में स्वच्छ नदियों पर नवाचारी स्मार्ट प्रयोगशाला परियोजना का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment