RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के आंदोलन के महान क्रांतिकारियों, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने की। नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत हुई थी। गांधीजी ने देशवासियों को ‘करो या मरो’ का मंत्र दिया था। आंदोलन के दौरान गांधीजी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद छात्र, युवा, महिलाएं और आम नागरिक आंदोलन में कूद पड़े।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शशि कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, शशिकांत तिवारी, राजेश कुमार, चितरंजन मुन्ना, प्रमोद राय, श्याम सुंदर पांडेय, आशुतोष ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू, लक्ष्मण तिवारी, सुनील कुमार, कन्हैया कुमार, पंकज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण के साथ किया 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय निर्माण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

rktvnews

छत्तीसगढ़:सहकारिता विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण करते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

rktvnews

रोहतास: पीएम ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को वितरित की गई चाबी और स्वीकृति पत्र।

rktvnews

भोजपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित! दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उदघाटन।

rktvnews

हरियाणा के कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ईआईएसीपी केंद्रों द्वारा ‘मिशन लाइफ’ पर मैराथन, जागरूकता के साथ-साथ प्रदर्शनी और एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment