RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पदाधिकारियों ने महायज्ञ स्थल का किया निरीक्षण।

शाहपुर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का निरीक्षण करते एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 अप्रैल। शनिवार को भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत मे हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का निरीक्षण जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर के बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र मे हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। एसडीओ संजीत कुमार तथा एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई । इस अवसर पर एसडीओ संजीत कुमार,  एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष शारदानंद सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडे नगर पंचायत के जेई जयनंदन चौधरी, अंकित पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला गंगा समिति भोजपुर की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

पटना : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित! कदम कुऑ स्थित सामुदायिक भवन मे हुआ आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) द्वारा ‘सहकारी क्षेत्र में उन्नत एवं पारंपरिक बीजोत्पादन’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठीको संबोधित किया और साथ ही BBSSLके Logo, वेबसाइट और Brochure का अनावरण व BBSSLके सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए

rktvnews

समलैंगिक विवाह सामाजिक मूल्यों से परे!धर्म के मामले में दखल से परहेज़ करें अदालतें:मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

भोजपुर:स्वागत से अभिभूत बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह बोले बिस्कोमान को प्रतिष्ठित और किसानों का हित सर्वोपरि रहेगा।

rktvnews

Leave a Comment