RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:रामविलास पासवान केवल दलितों के नहीं,बल्कि गरीब सवर्णों के भी मसीहा थे : राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती रविवार को आरा स्थित श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने की, जबकि मंच संचालन संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं “रामविलास पासवान अमर रहें” के नारों के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान केवल दलितों के ही नहीं, बल्कि गरीब सवर्णों के भी मसीहा थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग के गरीब और वंचित लोगों के हितों के लिए कार्य किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पुत्र एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।विजय सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान जैसा जननेता विरले ही होते है। उन्होंने जिस मंत्रालय का दायित्व संभाला,अपनी कार्यकुशलता की अमिट छाप छोड़ी।यादव रामसकाल भोजपुरिया ने कहा कि रामविलास पासवान सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे।कार्यक्रम को विकास सिंह, पिंटू तिवारी , मनोज पासवान, लीला शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, मनीष बुचुली, सोनू सिंह, हरिओम गुप्ता, श्याम कुमार मनु, ललन यादव, संजय राय, मयूर पांडेय, अरविंद ओझा, उमेश तिवारी, प्रमानंद पासवान, दशरथ पासवान, शिवदुलार राम, राजेश कुशवाहा, मनीष सिंह, डॉ. कुंवर उपेंद्र सिंह, रविंद्र प्रसाद, रंजीत टाइगर, मुकेश कुमार, संजू पासवान, प्रकाश कुमार, ललन पासवान, कामेंद्र पासवान, अभिषेक तिवारी, रविंद्र पासवान, रामचेला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:एस.डी.मेमोरियल कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

rktvnews

भोजपुर:खिलाड़ियों में उत्साह वर्धन के लिए लक्ष्य क्लासेज ने किया जर्सी वितरण।

rktvnews

रायपुर : भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने साय सरकार का अहम फैसला।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत में सर्वे को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महायज्ञ के समापन पर जीयर स्वामी ने दिया संदेश कामना त्याग और संयम को जीवन का मूल मंत्र बनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल चंपावत में स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment