RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया गंगा कटावरोधी कार्यो का निरीक्षण।

बाढ़ की पूर्व स्थिति का लिया जायजा।

यात्री शेड,चेंजिंग रूम की घोषणा की।

बलुआ विद्यालय का किया औचक निरीक्षण।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर) 01 अगस्त।शुक्रवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के गंगा किनारे के विभिन्न गाँवो का दौरा किया। इस दौरान केशोपुर से गांगी नदी का निरीक्षण ,केशोपुर श्मशान घाट, और महुली घाट पर गंगा नदी मे बाढ की पूर्व स्थिति का जायजा लिया। उन्होनें संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ आने की संभावना से सभी को तैयार रहना होगा। बाढ आने के पहले राहत कार्य की तैयारी पूर्ण हो जाना चाहिए। लोगो के लिए खाद्यान्न और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था के साथ नाँवो की संख्या बढाने और एसडीआरएफ बल की व्ववस्था करने का निर्देश दिया।
महुली घाट पर यात्री शेड,महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए एक भवन की घोषणा विधायक द्वारा की गई। उन्होने कहा कि वरसात मे श्मशान घाट पर आने वाले लोगो को परेशानी होती है,जिससे एक शेड की आवश्यकता यहाँ थी और महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए एक हाँल की भी जरुरत है।
अचरज लाल के टोला गंगा नदी कटावरोधी कार्यो का निरीक्षण विधायक सह पूर्व मंत्री द्वारा किया गया।पहले के निरीक्षण के दौरान के विकास कार्यो को देखा और संबधित पदाधिकारियों को नजरूरी निर्देश दिया।
बड़हरा विधायक ने बलुआ हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला से आवंटित विद्यालय मेज मे खामियो को परखा और साथ ही स्कूल मे लगे समरसेबल की गहराइयों पर चिन्ता व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि पिछले दिनो उप मुख्यमंत्री सह जिला मंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ समीक्षा बेठक मे विधायक द्वारा विद्यालय मे अनियमितता की जाँच की माँग की गई थी। जिला उप विकास आयुक्त द्वारा जाँच करने की बात कही गई थी।
निरीक्षण मे बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता सुंदरम कुमारी,कनीय अभियंता आशिष कुमार सहित पदाधिकारियों के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,नंद कुमार राय,धीरज सिंह,साधु सिंह,निरज सिंह,चंद्रशेखर सिंह,कृष्णा सिंह,रोहित सिंह,पुलिस राय,एसपी सिंह,राम गणेश राम,सनोज ठाकुर, पंकज कुमार, लल्लू गोंड़,केतु ठाकुर, रंजय गोड़,विजय गोड़,मंजी चौधरी, महंगु राम,गोरख राम,संजय गोड़,प्रेम गोड़,सुरेन्द्र यादव,नमी पासवान, गोपाल प्रसाद आदि लोग थे।

Related posts

“केसीसी के नाम पर चालबाज़ी: निजी बैंकों की शिकारी पूँजी और किसानों की लूट”।

rktvnews

भोजपुर:प्रो के के सिंह बने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण।

rktvnews

भोजपुर:जीविका ने महिलाओं को बनाया है आत्मनिर्भर और सशक्त: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली बार स्वदेशी डिजाइन से निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, आईएनएस निस्तार को नौसेना में शामिल किया गया।

rktvnews

लखीसराय:लोकतंत्र की महत्ता के लिए पड़ेगा वोट:जीविका दीदियों की मेहनत लाएगी रंग, बढ़ेगा मतदान प्रतिशत।

rktvnews

भोजपुर:माउंट जी लिट्रा में भोजपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment