RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:एसीसी जगदीशपुर ने जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब को तीन रनों से हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का शानदार आगाज शनिवार को महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर हुआ| मैच का उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव कुमार अरविंद एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ एस के रुंगटा द्वारा किया गया।सीनियर डिवीजन का मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम एसीसी जगदीशपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी जगदीशपुर की टीम ने 28 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।जगदीशपुर की तरफ से मृत्युंजय ने सर्वाधिक 76 रन, आशीष रंजन ने 13 रन, सुनील ने 25 रनों का योगदान किया।इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका।जूनियर बॉयज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमजीत सिंह एवं अभिजीत ने तीन -तीन विकेट ,ऋषभ पांडे ने दो विकेट, रोहित सिंह और निशांत ने एक-एक विकेट लिया।
130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर बॉयज की पूरी टीम 28.3 ओवर में 127 रन बना कर आउट हो गई।जूनियर बॉयज की तरफ से रितिक ने सर्वाधिक 28, परमजीत ने 25 रन ,विवेक ने 16 रन और ऋषभ पांडे ने 14 रनों का योगदान किया।जगदीशपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य कुमार ने 5.3 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिया।सुनील ने एक विकेट, मोहम्मद फैजान ने दो विकेट, आशीष रंजन ने दो विकेट तथा प्रेम ने दो विकेट लिया ।इस प्रकार एसीसी जगदीशपुर ने यह मैच तीन रनों से जीत लिया।मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य कुमार को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सीनियर खिलाड़ी आशीष जैन के द्वारा दिया गया ।आज के मैच में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज मृत्युंजय कुमार को जैन बरतन भंडार की तरफ से ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया । आज के मैच की निर्णायक बिहार क्रिकेट संघ के एलीट पैनल के अंपायर संजीव तिवारी एवं जिला पैनल के गुलशन कुमार थे, स्कोरिंग ओम ने की |आज के मैच के उद्घाटन समारोह में जिला क्रिकेट संघ के भूतपूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद कुमार सिंह ,अनिल सिंह ,संजय सिंह ,रत्नेश सिंहा, विजेंद्र सिंह, राकेश हलचल ,इंद्रजीत सिंह, उमेश ,राकेश मुन्ना, आशीष जैन उपस्थित थे ।आज के उद्घाटन समारोह में जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव राजीव कुमार, बिहार क्रिकेट संघ के ओएसडी मनोज कुमार एवं विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी भारी संख्या में उपस्थित थे। पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, उपाध्यक्ष डॉक्टर एसके रूंगटा, सचिव, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार संयुक्त सचिव आलोक कुमार, लीग संचालक आकाश कुमार, सीनियर खिलाड़ी सागर तिवारी, वरुण राज, कुणाल पांडे, उपस्थित रहे।

Related posts

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना सहित राज्य की फ्लैगशीप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्वेश्य से एलईडी वैन को टीएडी मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा के कर्मी पांचवें दिन भी असहयोग धरना में बैठे रहे।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खंडोली मेला स्थल में विभिन्न दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चित्रकूट का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं।

rktvnews

Leave a Comment