RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:श्रावणी मेला की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने सोनपुर में विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बानाये रखने को लेकर दिया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

बाबा गरीबनाथ मंदिर जाने वाले डाक बम को लालू यादव चौक स्थित नियंत्रण कक्ष से दिया जायेगा विशेष टोकन।

RKTV NEWS/सारण( छपरा) 20 जुलाई।श्रावणी मेला को लेकर सोनपुर में सभी निर्धारित घाटों, मंदिरों एवं रास्तों में आवश्यक तैयारी की गई है।
जिलाधिकारी अमन समीर ने आज सोनपुर में विभिन्न घाटों एवं अन्य स्थलों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया।
पहलेजा घाट पर अलग अलग जगहों पर अतिरिक्त चेंजिंग रूम बनाने का निदेश दिया गया। इस घाट पर अलग अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाया गया है। तीन स्थलों पर वाच टावर बनाया गया है, इसे मजबूत ढंग से बनाने का निदेश दिया गया।घाट पर पीएचईडी द्वारा 5 चापाकल लगाया गया है।सभी चापाकलों के पास स्पष्ट एवं बड़ा संकेत चिन्ह लगाने को कहा गया ताकि दूर से ही श्रद्धालुओं को दिख सके।
घाट पर निर्मित यात्री शेड के पास स्थाई रूप से पानी की अतिरिक्त टंकी तथा अतिरिक्त शौचालय का निर्माण हेतु कार्रवाई का निदेश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया। अंचलाधिकारी सोनपुर को घाट पर नाव एवं गोताखोर की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने पहलेजा घाट से जहांगीर पुर अंडरपास-लालू यादव चौक तक कांवरिया मार्ग का निरीक्षण किया।
जहांगीर पुर अंडरपास से जल जमाव को हटाने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है। जिलाधिकारी ने कार्यपलाक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर को भी पम्पिंग सेट की वैकल्पिक व्यवस्था रखने का निदेश दिया।
पहलेजा घाट से जल भरकर बाबा गरीब नाथ मंदिर जाने वाले डाक बम को लालू यादव चौक स्थित नियंत्रण कक्ष में विशेष टोकन दिया जायेगा।
घाट एवं संपूर्ण कांवरिया मार्ग पर रात्रि में भी लगातार पैदल एवं बाइक गश्ती सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक जाने के लिये 4 प्रवेश द्वार बनाया गया है। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिये अलग अलग प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
काली घाट पर अच्छे से साफ सफाई कराने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर को दिया गया। घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था का भी निदेश दिया गया। घाट पर सभी निबंधित नाव की व्यवस्था तथा नाविक का मोबाइल नंबर प्रशासन के पास उपलब्ध रखने को कहा गया।
पुल घाट पर किये गये बैरिकेडिंग को हाथी घाट तक विस्तारित करने का निदेश दिया गया।
बिजली के सभी तारों के स्थिति पर निरंतर नजर रखने तथा बिजली के सभी पोल को प्लास्टिक आवरण से कवर करने का निदेश विद्युत अभियंता को दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर, अंचलाधिकारी सोनपुर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 26

rktvnews

मोहर्रम को ले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की बैठक।

rktvnews

दरभंगा: मंत्री ने विकास मित्रों को योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

रीपा में स्थित तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट से समूह की महिलाएं हो रही हैं सशक्त।

rktvnews

गिरिडीह में रीडिंग कैंपेन – “मेरी किताब, मेरी कहानी” के अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:18 फरवरी को बहादुरपुर के खराजपुर पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता।

rktvnews

Leave a Comment