RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह प्रखण्ड स्थित बजटों से बच्चों को पल्स पोलियों दवा पिलाकर कीअभियान की शुरुआत।

अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा न छूटे: उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )28 जून।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार एवं सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने गिरिडीह प्रखण्ड स्थित बजटों से बच्चों को पल्स पोलियों दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जहां बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो के प्रति जागरुकता ही बचाव का पहला कदम है। भारत पोलियो मुक्त देशों में से एक है परन्तु पोलियो मुक्त बने रहने के लिए पोलियो की दो बूंद का उपयोग अवश्य करें। आगे उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया है। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के 4,91,038 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन 2403 बूथों पर खुराक दी जाएगी। वहीं 29-30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी। अभियान में 4793 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। आगे उपायुक्त ने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को “डबल सुरक्षा” सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है। उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा न छूटे।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज से पल्स पोलियों कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जो 30 जून तक संचालित किया जाएगा। जिसमें आज बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो से ग्रसित ना हो और इस अभियान से किसी कोई भी बच्चा ना छूटे। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बूथ पर लेकर पहुंचे और पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दें ताकि आपका बच्चा भविष्य में पोलियो से ग्रसित न हो।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर:अक्षय तृतीया पर रेडक्रॉस कार्यालय में हुआ शरबत वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस संबोधन: विकसित भारत 2047 के लिए विजन

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण तथा अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दक्षिण पूर्व एशिया में फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती।

rktvnews

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडेड ट्रकों की जांच।

rktvnews

Leave a Comment