RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर नगर प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों से वसूला जुर्माना।

शाहपुर मे फुटपाथी दुकानदारों से जुर्माना वसूलते नगर पंचायतकर्मी व साथ में एएसआई राकेश कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत एनएच के किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर कब्जा जमाये फुटपाथी दुकान्दारों से नगर प्रशासन द्वारा पुलिस बल के साथ जुर्माना वसूला गया। साथ ही कड़ी कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई। नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार तथा प्रधान सहायक सुशील कुमार ने बताया कि 18 दूकान्दारों से 6500 रूपये की राशि जुर्माना के तौर पर वसूली गई। साथ ही सड़क के किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी। विदित हो कि ठेला वाले तथा सब्जी दुकानदार सड़क के किनारे दुकानदारी करते हैं जिससे आये दिन सड़क जाम रहता है और लोगों को आवागमन मे परेशानी उठानी पङती है। जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशात आलम द्वारा दो बार माइक से प्रचार प्रसार कराया गया था ताकि लोग रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण नहीं करें। इसके बावजूद भी फुटपाथी दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ा। अंततः बाध्य होकर नगर प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर फुटपाथी दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार, बलवंत कुमार, अखिलेश कुमार, एएसआई राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:होली में मदिरापान की जगह राम नाम के अमृत रस का पान करें:देवराहा शिवनाथदास जी महाराज

rktvnews

उपायुक्त ने कल्याण विभाग की समीक्षा की,दिये कई निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:प्रश्न बैंक से परीक्षाओं की तैयारी से बढे़गा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास -शिक्षा मंत्री

rktvnews

सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आकार देती हैं पाठ्यपुस्तकें।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 44 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान।

rktvnews

छत्तीसगढ़ :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment