RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर केंद्रीय कारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 जून।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका, सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार आज नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वावधान में केंद्रीय कारा, दुमका में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त एवं अपराधमुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव, विवेक कुमार ने कहा कि नशीली दवाओं का सेवन व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नशे की लत कई बार व्यक्ति को अपराध की ओर ले जाती है, इसलिए इससे दूर रहना तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में बंदियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशा मुक्ति के उपाय, पुनर्वास की आवश्यकता, निःशुल्क विधिक सहायता तथा एनडीपीएस अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक जीवन अपनाना ही उज्ज्वल भविष्य का मार्ग है।
इस अवसर पर पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा बंदियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी विधिक समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित बंदियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधिगण, केंद्रीय कारा के पदाधिकारी एवं कर्मी, पारा विधिक स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे।

Related posts

चंदा गांव के युवकों ने किया रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन!मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 दिसंबर 25

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में “Vibrant Villages Programme” के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सावन की अंतिम सोमवारी पर बभनौली से निकली भव्य कांवर यात्रा।

rktvnews

भोपाल:झाबुआ में जल संरक्षण, सिंचाई और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा।

rktvnews

Leave a Comment