RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:झाबुआ में जल संरक्षण, सिंचाई और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा।

पेटलावद क्षेत्र में 15.8 करोड़ की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत।

श्रृंगेश्वर घाट के लिए 628.21 लाख मंजूर : महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)19 दिसंबर।महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन किसानों की आय वृद्धि, जल संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा झाबुआ जिले में नवीन जल संसाधन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे पेटलावद क्षेत्र सहित पूरे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
सुश्री भूरिया ने बताया कि पेटलावद क्षेत्र में 15.8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लगभग 480 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। स्वीकृत योजनाओं में मुंडत बैराज (लागत 5.99 करोड़ रुपये) से 360 हेक्टेयर तथा मुकामपुरा तालाब नहर रहित योजना (लागत 3.53 करोड़ रुपये) से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि माही नदी पर स्थित श्रृंगेश्वर घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 628.21 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस परियोजना से नदी तटों का संरक्षण सुनिश्चित होगा तथा धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। श्रृंगेश्वर घाट का विकास क्षेत्र की धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक अवसरों का विस्तार होगा।
सुश्री भूरिया ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाएं झाबुआ जिले के किसानों, युवाओं और स्थानीय समुदाय के लिए दीर्घकालीन लाभकारी सिद्ध होंगी तथा जिले की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

 

Related posts

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड का दौरा किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति के खड़े और प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर कांग्रेस का बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय छात्रों की 75% उपस्तिथि की अनिवार्यता की न करें अनदेखी: प्रधान सचिव ,राज्यपाल

rktvnews

राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु पवन ऊर्जा अपनाने में शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य बने

rktvnews

Leave a Comment