RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में निकली जागरूकता प्रभात फेरी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )24 जून। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का नेतृत्व सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, कौशिक अप्पू ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, कौशिक अप्पू ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। छात्र-छात्राएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करे तो एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने नशे को कहे ना, जीवन को कहे हां, नशा छोड़े, परिवार जोड़े, हम सब का एक ही नारा, नशामुक्त हो जीवन हमारा, नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत”, “नशा छोड़ो, भविष्य संवारो” एवं “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” जैसे नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया गया।

Related posts

सेना प्रमुख बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना।

rktvnews

एसपी भोजपुर ने शुरू किया कार्यक्रम  “समस्या आपकी समाधान हमारा” 

rktvnews

पुलिस की लिंग समानता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र के लिए अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान देने वाले शहीद सदैव नमनीय : सीओ पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment