RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:योग स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।जगजीवन कॉलेज, आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर आभा सिंह की अध्यक्षता एवं सफल मार्गदर्शन में किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी तथा छात्र- छात्राओं ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया तथा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, द आर्ट ऑफ लिविंग” संस्था के सदस्य की योग प्रशिक्षक के तौर पर गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उनके द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। प्राचार्या महोदया ने अपने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है I
कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा योग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। अंत में सभी ने स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने एवं योग को नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।

Related posts

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के पुत्र के तिलक समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

भगवान को भाव चाहिए : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भोपाल इकाई के तत्वावधान में आयोजित हुई व्यंग्य गोष्ठी।

rktvnews

अमित शाह ने गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के हीरक जयंती समारोह एवं त्रिभुवन पटेल की जयंती पर 300 करोड़ रूपए की लागत से अनेक किसान कल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment