RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर की खूशबू मुक्केबाजी में नेशनल लेवल पर दिखाएगी दम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 23 जून से 29जून तक होगी। खूशबू उच्च माध्यमिक विद्यालय नथमलपुर में कक्षा आठवीं की छात्रा है। खूशबू के पिता राजेंद्र पंडित किसान है और माता लीलावती देवी गृहणी हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला बड़हरा के शारीरिक शिक्षक अनुदेशक एवं कोच रमेश यादव ने बताया कि खूशबू बहुत ही मेहनती लड़की है।अपने माता-पिता के मजदूरी में भी हाथ बंटाती है। उसको खूद से हर सम्भव मदद करता हूं।दियरा क्षेत्र मुक्केबाजों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र राय डीपीओ रमेश पाल जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम प्रधानाचार्य जयराम शाह पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश नंदन प्रसाद सचिव रवि रंजन सिंह मंजू सिंह शशि सिंह त्रिपुरारी सिंह श्रीमन नारायण दयानिधि राय शीला सिंह अनिता यादव अमरजीत कुमार अमरेंद्र कुमार ओमप्रकाश राम जितेन्द्र कुमार आदि लोगों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

उपराष्ट्रपति 1 दिसंबर 2023 को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे।

rktvnews

बक्सर :मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस पर पौधारोपण।

rktvnews

अमेरिका के प्रोफेसर ऑफ म्यूजिक का अंतरराष्ट्रीय सम्मान औरंगाबाद में आजमगढ़ के अरविंद चित्रांश द्वारा किया गया।

rktvnews

भोजपुर:प्रसव के दौरान महिला की मौत,थाना में मामला दर्ज।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने शराब और गाड़ी के साथ युवकों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत खिलौना और गुड़िया शिल्पकारों के लिए पैकेजिंग पर एक परिवर्तनकारी कार्यशाला का आयोजन वाराणसी में किया; इसका मुख्य उद्देश्य ‘गुड़िया और खिलौना’ क्षेत्र को मजबूत करना था

rktvnews

Leave a Comment