RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में NCORD कमिटी की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त ने नशामुक्त समाज के लिए सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )19 अगस्त।आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में NCORD Committee (मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की खेती, तस्करी एवं इसके दुष्प्रभाव को रोकने हेतु ठोस रणनीति पर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक एवं ड्रग इंस्पेक्टर ने अब तक हुए कार्यवाई से उपायुक्त को अवगत कराया।
बैठक में वन पदाधिकारी उत्तरी एवं दक्षिणी, पुलिस उपाधीक्षक, सामान्य शाखा प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी रंका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद, जिला तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जिले में अफीम, गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की खेती या तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक बैठक भर नहीं है, बल्कि जिले की सुरक्षा और आने वाले भविष्य की दिशा तय करने वाला ठोस कदम है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक से ड्रग इंस्पेक्टर बैठक का नेतृत्व करेंगे तथा संबंधित सभी विवरण प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सचिव, अध्यक्ष, नारकोटिक्स विभाग के हेड, केमिस्ट तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि इस गंभीर समस्या पर समन्वित और ठोस निर्णय लिया जा सके।
बैठक में जिले के स्कूलों-कॉलेजों में नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान चलाने, दवा दुकानों की नियमित जांच करने, तथा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर समन्वित कार्रवाई करने पर भी विशेष बल दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नशामुक्त गढ़वा बनाना है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त और ठोस कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवगत कराएँ।

Related posts

बक्सर: राज्यसभा सदस्य सह पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर का जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में आगमन।

rktvnews

भक्ति के विरोधी को ज्ञान की प्राप्ति हो ही नहीं सकती : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

BIZAMP – श्री फंड के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र का व्यापार बढ़ाना, दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पहला आउटरीच कार्यक्रम।

rktvnews

महाराज’ : अंधभक्ति, अविवेक और धर्म-सत्ता — 1

rktvnews

रांची:अपने वादे के अनुरूप 3200रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment