RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:हाइपोथायरायडिज्म में योग और ध्यान की भूमिका पर झारखंड फिजियोलॉजी कॉन्क्लेव सम्पन्न।

राँची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 27 मई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेन्द्र चौधरी बगान, हरमू रोड में वर्ल्ड थायरॉइड डे के अवसर पर फिजियोलॉजी विभाग पी०ओ०एम०सी०० दुमका एवं ब्रह्मकुमारीज, हरमू रोड, राँची के तत्वावधान में हाइपोथायरायडिज्म में योग और ध्यान की भूमिका पर झारखंड फिजियोलॉजी सम्मेलन आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सम्मानित अतिथि डा० अतुल प्रकाश सह-प्राध्यापक एवं एच०ओ०डी०, फिजियोलॉजी एम०ओ०एम०एस०० पलामू ने कहा आज के समय में थायरॉइड की बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है इसके वजह से शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और इसके कारण कई तरह की बीमारियां हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए हमें जागरूक होने की जरूरत है। जागरुकता ही बचाव
डा० प्रोफेसर सुहाश टेटरवने, फिजियोलॉजी विभाग रिम्स एवं निदेशक हर्मू हॉस्पिटल ने कहा जब जीवन जीने की या जीवन शैली की बात आती है तो बहुत सी पद्धतियाँ हमारे सनातन देश में उपलब्ध है और उनमें एक बहुत ही प्रतिष्ठित बहुआयामी सर्वंगी संस्थान के रूप में ब्रह्म कुमारी संस्थान है जो लोगों को सरल तरीके से राजयोग ध्यान सिखाता है ताकि उनका जीवन तनाव मुक्त रह सके यह इस संस्थान की एक परिकल्पना है जिसे इन लोगों ने दशकों के प्रयास से आज सफल बनाया। फिजियोलॉजी विभाग हमें यह बताता है कि हमारा शरीर कैसे काम करता है। आम बोलचाल की भाषा में शरीर क्रिया विज्ञान कहते हैं कि शरीर किया विज्ञान में हम यह जानते हैं कि शरीर सामान्य रूप से कैसे काम करता है जो जब भी शरीर में कोई विकृति उत्पन्न होती है तब इलाज के माध्यम से पुनः उस विकृति को सुधार कर शरीर सामान्य अवस्था में वापस लाना यही इलाज है। इसलिए फिजियोलॉजी का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। फिजियोलॉजी ही समूचे चिकित्सा विज्ञान का आधार है। हमारी दिनचर्या जो चलती है उसका एक रिदम होता है। दिनचर्या का व्यवस्थित होना बहुत ही आवश्यक है। सारी बीमारियों का अगर एक मूल कारण है तो वह तनाव है और हम जानते हैं थायरॉइड का मुख्य कार्य हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को नियंतित करना है। मास्टर ग्लैंड (ग्रंथी) कोई और नहीं बल्कि थायरॉइड है।
डा० प्रोफेसर नीलम चौधरी, पूर्व एच०ओ०डी० एम०ओ०एम०एस००, जमशेदपुर ने कहा वैसे तो थायरॉइड के कई कारण हैं परंतु तनाव एक मुख्य कारण है। ज्यादातर लोगों में थायरॉइड की जो प्रोब्लम होती है उसमें यही कॉज पाया जाता है कि कुछ न कुछ चिंता थी । हाइपोथायरॉइडिज्म हमारे शरीर के हार्मोनल सिस्टम को कंट्रोल करता है जो हमारे ब्रेन में होता है। ब्रेन को ज्यादा स्ट्रेस देने से यह बीमारी होती।
डा० प्रोफेसर जे०के० मित्रा, पूर्व एच०ओ०डी० डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन, रिम्स ने कहा कि बहुत ज्यादा स्ट्रेस लिया कहीं गांठ हो गई बहुत स्ट्रेस लिया, कैंसर हो गया थायरॉइड की प्रोब्लम हो गई माईरिन हो गया बहुत सारी चीजें जिसमें स्ट्रेस एक बहुत मेजर फैक्टर है। डॉक्टर कहते हैं इसका कोई इलाज नहीं है आपको बस दवाई लेते रहना है। परंतु यह सच नहीं है। थायरॉइड की बीमारी को बिना दवा भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए जागरूकता की जरूरत है।
डा० राजेंद्र कुमार, सहायक-प्राध्यापक फिजियोलॉजी, रिम्स राँची ने कहा थायरॉइड ग्रंथि एक अंतःस्त्रावी ग्रंथि है। यह जीवन भर सभी अंग प्रणालियों के कामकाज को प्रभावित करता है। एक बार थायरॉइड की बीमारी होने पर लगातार दवाइयों का सेवन करना पड़ता है इससे निजात पाने के लिए राजयोग ध्यान एक उपयोगी आधार है।
डा० रेणुका पूर्व एच०ओ०डी० स्त्री रोग विभाग रिम्स एवं पूर्व एफ०ओ०जी०एस०आई० अध्यक्षा ने कहा कि जैसे ही हमें पता चलता है कि हमें थायरॉइड हुआ हम दवाइयों का प्रयोग शुरू कर देते हैं। थायरॉइड से संबंधित जो कि हार्मोन्स रिलीज करता है वह रिलीज करना बंद कर देता है और जब यह ग्रंथी काम करना बंद करती है तो हम दवाई ले लेते हैं और वर्षों वर्ष दवाई लेते रहते हैं। जिस कारण यह ग्रंथी दुबारा खुद से काम नहीं कर पाती है। क्योंकि जो मेहनत थायराइड ग्रंथि को करनी थी वह तो दवाई कर रहा है और थायरॉइड ग्रंथि हमेशा के लिए खराब हो जाती है। इसलिए हमें जागरूक होना होगा कि बिना दवा के थायरॉइड को कैसे ठीक किया जाय। इसके लिए सबसे अधिक कारगर उपाय है राजयोग मेडिटेशन। बीमारी को ठीक करने के लिए दवाइयों के अलावा जीवन शैली में बदलाव एवं ध्यान बहुत ही फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि आज शरीर संरचना वैज्ञानिकों के इस सम्मेलन में सभी ने बहुत बहुमूल्य विचार दिये। साइंस की शक्ति के साथ-साथ साइलेंस की व राजयोग मेडिटेशन की शक्ति भी बड़ी शक्ति है। इस शांति की शक्ति से मन को मौन अवस्था में रख कर आत्मा अपने पारलौकिक देश में जाकर परम उजले सुप्रीम एनर्जी के सामने जब विराजमान होती है तो उसके सभी दाग धब्बे मिट जाते हैं। अनचाहे पदार्थ रोग बिमारियों में भी कमी आती है। जिस प्रकार विज्ञान की लेजर किरणें, शरीर के अनचाहे पदार्थ जला देती है, उसी प्रकार सुप्रीम सोर्स ऑफ एनर्जी से प्रवाहित ईश्वरीय बल से भरपूर, अलौकिक लेजर किरणें भी आत्मा के अनचाहे पदार्थ हटाकर शरीर के रोग बिमारियों को ठीक करती है। हारमोन्स को बैलेंस करती जिससे शारीरिक प्रणालियाँ ठीक से कार्य करती है। दो प्रकार के रस हैं – आत्मिक रस-आनन्द और दूसरा जीभ का रस। जब आत्मिय रस में डूबे होते तो जीभ रस से न्यारे होते। जीभ रस में लिप्त है तो आत्मिक आनन्द को भूले होते हैं। हमारे विचार हमारी दौलत है। ब्र0कु0 निर्मला बहन ने कहा कि यदि हम जीवन में छोटे-छोटे टिप्स अपनायें तो जीवन सरल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हरेक घटना हमारे लिए किसी न किसी रूप में लाभदायक है। हमेशा सकारात्मक ही सोचें। भूतकाल की गलतियों का पश्चाताप न करें। अपने जीवन की तुलना अन्य के साथ न करें। दुःख पहुँचाने वाले को क्षमा कर दें और उसे भूल जायें।
मंच सचिव डा0 पीयूष रंजन, पी.जी.एम.सी.ओ फिजियोलॉजी विभाग दुमका ने मंच का संचालन किया। उन्होंने अपने मधुर एवं ओजस्वी वाणी से सभी को मंत्रमग्ध किया। उन्होंने योग और ध्यान की भूमिका पर विशेष रूप से उपस्थित लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आज के दौर में थॉट लैव की आवश्यकता पर बल दिया। कई शोध एवं अध्ययनों से यह पता चलता है कि हाइपोथायरायडिज्म के कारण उत्पन्न बिमारियों में राजयोग ध्यान से बहुत अच्छे और प्रभावशाली परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
डा0 सुमित फिजीयोलाजी के सहायक प्रोफेसर ने कहा कि योगा एवं मेडिटेशन प्रयोगशाला हर मेडिकल कॉलेज व हर संस्थान की जरूरत है। तनाव के इस समय में थॉटलेव में आने से ब्रेन सशक्त होता है।
कार्यक्रम में गाइडेड मेडिटेशन का अभ्यास बी.के. बहन के द्वारा कराया गया। बालिकाओं के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा आए हुए सभी डा0 मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक चिकित्सक एवं थायरॉइड के मरीज भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : तीन वारंटी गये जेल।

rktvnews

बक्सर डीएम ने जिला अवर निबंधक कार्यालय बक्सर का किया निरीक्षण।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘चंद्रमा पर भारत’ के पहुंचने की सराहना की और भविष्य की संबंधित गतिविधियों के बारे में बताया।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर एसबी कालेज के सेहत केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

विधान पार्षद स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

rktvnews

दरभंगा:डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी के निर्देशन में जीविका दीदियों ने तैयार किए 17 हजार तिरंगे, हर सरकारी भवन पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

Leave a Comment