RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा-बलिया रेल लाइन पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि एकजुट, रेल मंत्री को लिखा पत्र।

राघवेंद्र प्रताप, राकेश रंजन, राधाचरण साह सहित कई अन्य ने पत्र लिखकर निर्माण की उठाई मांग।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)17 जून।आरा-बलिया रेल लाइन के जल्द निर्माण को लेकर अब स्थानीय स्तर पर इसकी मांग जोर पकड़ रही है! इसको लेकर अब पूरे दियरा मालूम हो कि कुछ माह पूर्व बक्सर के जनप्रतिनिधियो के द्वारा आरा-बलिया रेल लाइन के अलाइनमेंट में बदलाव करने की मांग की थी जिसको लेकर अब भोजपुर जिले के कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पहले से प्रस्तावानुसार जगजीवन हॉल्ट से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग की गई है! इसी क्रम में संदेश क्षेत्र के विधायक राधाचरण साह ने बीते रविवार को रेल मंत्री को पत्र लिखकर आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण को लेकर जोर दिया है! उन्होंने अपने पत्र में बताया कि आरा को यूपी के बलिया जिले से जोड़ने की माँग वर्षों पुरानी है जिसके बाद वर्ष 2009 के रेल बजट में इस रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान की गई! वर्तमान में इसके लिए रेलवे की ओर से ट्रैफिक सर्वे, फाइनल लोकेशन सर्वे और डीपीआर जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस परियोजना में बदलाव करना जनहित आकांक्षाओं के खिलाफ तो होगा ही बल्कि भोजपुर-बक्सर जिले का दियारा क्षेत्र जहां आज भी रेल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं को मोहताज इस क्षेत्र के लाखों लोग इससे प्रभावित होंगे। उन्होंने लिखित पत्र में बताया कि आरा-बलिया रेल लाइन के रघुनाथपुर से जोड़ने की मांग भौगोलिक रूप से अव्यवहारिक है! रघुनाथपुर के नजदीक गगा नदी का अधिक फैलाव और भागड़ क्षेत्र होनें के कारण रेलवे को 15-20 किलोमीटर लम्बा अतरिक्त पुल का निर्माण करना पड़ेगा जिससे इस परियोजना की लगत और समय बढ़ेगा! वही आरा-बलिया रेल लाइन के मूल प्रस्ताव के अनुसार बक्सर जिले के नैनीजोर में रेलवे की ओर से स्टेशन प्रस्तावित किया गया है जिससे रघुनाथपुर और ब्रह्मपुर मंदिर क्षेत्र की दूरी घटकर 6-7 किलोमीटर रह जाएगी! आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण से भोजपुर और बक्सर के अंतर्गत आने वाले 6 लोकसभा और 20 विधानसभा की जनता को सीधा लाभ मिलेगा!

जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने एक सुर में आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण की उठाई माँग

आरा-बलिया रेल लाइन के मुद्दे पर भोजपुर जिले के लगभग सभी जनप्रतिनिधि ने एकजुटता दिखाते हुए मूल प्रस्ताव के अनुसार निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं जिसके लिए अबतक बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और संदेश के विधायक राधाचरण साह ने रेल मंत्री को पत्र भी लिख चुके है! इसके अलावा हालिया दिनों में शाहपुर के विधायक राकेश ओझा ने भी आरा-बलिया रेल लाइन के निर्माण को लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया है! स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि आरा-बलिया रेल लाइन केवल भोजपुर या बक्सर जिले की परियोजना नहीं बल्कि यह पूरे शाहाबाद क्षेत्र के विकास से जुड़ा हुआ विषय है। इस रेल लाइन के निर्माण से पूरे दियारा क्षेत्र के कई गांवों को पहली बार सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा!

Related posts

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया पत्थलगड्डा प्रखंड का व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

आरजी कर मामले में संघर्ष के कुछ ‘अद्वितीय’ पहलू।

rktvnews

योग महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का 100 दिन का काउंटडाउन शुरू।

rktvnews

हर घर जल” योजनांतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी जनपद स्तरीय कार्यशाला का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 फरवरी 24

rktvnews

कोयला मंत्रालय कल मुंबई में “कोयला क्षेत्र में निवेश के अवसर और व्यावसायिक कोयला खान नीलामी” पर रोड शो का आयोजन करेगा।

rktvnews

Leave a Comment