RK TV News
खबरें
Breaking News

विदिशा के डायल-112 हीरोज,प्रसूता महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)15 जून।विदिशा जिले के थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही से एक प्रसूता महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। आपातकालीन स्थिति में मिली इस सहायता से महिला को समय पर उपचार मिल सका।

13 जूनको राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलुआ जागीर में एक महिला की घर पर डिलीवरी हो चुकी है तथा उसे तत्काल चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 टीम के सउनि घनश्याम शास्ता एवं आरक्षक रूपेश कुर्मी मौके पर पहुँचे और प्रसूता महिला को सुरक्षित डायल 112 वाहन से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हैदरगढ़ पहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण प्रसूता महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

डायल-112 हीरोज श्रृंखला की यह घटना दर्शाती है कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ नागरिकों के जीवन एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए हर परिस्थिति में सहायता पहुँचाने का कार्य निरंतर कर रही है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के आणंद में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के 66वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में जबरदस्त क्रेज -सेलिब्रिटी अंत्रप्रेनोर नमिता थापर ने जमकर की योजना की सराहना

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या के विरोध में नागरिकों ने किया सड़क जाम।

rktvnews

पटना:संस्कृत और हिन्दी के मनीषी विद्वान और चिंतक-कवि थे आचार्य कैलाश प्रसाद सिंह : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment