RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:साहित्य जगत के आदर्श शिक्षक और लेखक थे श्री बी डी सिंह : डा प्रतिक

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड एवं नूतन विचार मंच भोजपुर के तत्वावधान में सम्मानित जैन स्कूल के शिक्षक,लेखक श्री बीडी सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अस्पताल रोड स्थित श्री आनंद मोहन सिंहा के आवास पर संपन्न हुआ।इसकी अध्यक्षता डेंटल सर्जन डॉक्टर प्रतीक ने किया। बैठक में समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे और अपने महान साहित्यकार के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार दिया। संस्थापक श्री आनंद मोहन सिंह ने बताया कि यह एक सफल लेखक प्रसिद्ध शिक्षक आज साहित्यिक गोष्ठियों के सरताज रहे और अपनी प्रतिभा से समाज को मार्गदर्शन करते रहे इनकी कई पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।डा निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि सामाजिक संगठनों के एक प्रणेता थे हर जगह उनकी उपस्थिति और वक्तव्य सुनने लायक रहता था उनके निधन से अपूर्ण क्षति हुई है।
डॉ प्रतीक ने बताया की मैं जैन स्कूल में पढ़ा और मेरे अच्छे गुरु सबसे बड़ी खूबी रही यह जिला में होने वाले भाषण प्रतियोगिता के संयोजक रहते थे और भाषणों को बताना समझना महत्वपूर्ण कार्य करते थे।मैं आज जो कुछ भी हूं या जितने भी पुरस्कार मिले उनमें मेरे गुरु का योगदान रहा है मैं उनके स्मृति को नमन करता हूं।
डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष शिक्षक दिवस पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में समिति द्वारा उन्हें एकादश हजार का चेक दिया गया था। ये भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष, कई सामाजिक संगठनों में भागीदारी आंदोलन का नेतृत्व और वक्तृत्व क्षमता के पुरोधा थे ।उनका जाना सामाजिक रुप से अपूर्णीय क्षति है। प्रमुख उपस्थिति में आनंद मोहन सिंहा,सुष्मिता सिंहा सुशीला देवी संजय कुमार शकीला हुसैन अभिजीत तिवारी रविंद्र कुमार सिंह दीपक राज अंजली कुमारी अभिषेक कुमार,डा निर्मल कुमार,डा दिनेश प्रसाद आदि रहे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली,अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर जिले में 4 दिनो तक बिजली रहेगी प्रभावित।

rktvnews

मेरठ मण्डल में जन सूचना अधिकारियों को मिलेगा आरटीआई और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षण।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्ष्ता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7 मई को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

भोजपुर:बिजली चोरी के खिलाफ शुरू हुआ घर घर जाँच अभियान।

rktvnews

Leave a Comment