RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने की रामगंजमंडी के श्री गायत्री मंदिर में सफाई।

जयपुर/राजस्थान 15 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के तहत राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को कोटा के रामगंजमंडी में स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ पर स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे मंदिर परिसर को साफ-सुथरा किया।
मंत्री दिलावर ने कहा कि 22 जनवरी को प्रभु श्री रामचंद्र जी अपने नवनिर्मित भव्य और दिव्य मंदिर में विराजेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देश के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई और सजावट करने का आग्रह किया है। इसी क्रम में आज रामगंजमंडी क्षेत्र के एक सौ से अधिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में पूरे मंदिर परिसर की झाड़ू लगाकर, धुलाई और पोछा लगाकर सफ़ाई की।
मंत्री मदन दिलावर ने आह्वान किया कि वो प्रत्येक माह अपने-अपने वार्डाे में भी इसी तरह स्वच्छता अभियान चलाकर अपने नगर को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश की सफाई व्यवस्था पर भरपूर खर्चा कर रही है। छोटी से छोटी पंचायत को 5 लाख रुपए सालाना तथा बड़ी पंचायत को 40 लाख रुपए सालाना के दिए जा रहे हैं फिर भी अपेक्षित परिणाम नजर नहीं आ रहे। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी मिलकर अपने क्षेत्र की सफाई में योगदान दें, ताकि हमारा राजस्थान स्वस्थ और सुंदर बने।

गोशाला में गोमाता को कराया छप्पन भोग

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी स्थित गोशाला में गोमाता की आरती कर पूजा की, तत्पश्चात गोशाला में समस्त गायों को छप्पन भोग लगाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड : रामगढ़:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:साल के प्रथम दिन हजारो भक्तो ने मां आरण्य देवी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में एक पौधा लगाया; ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को आगे बढ़ाते हुए अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को फिर से संपूर्ण वन क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया।

rktvnews

Leave a Comment