RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान : संत कुमार वर्मा की 113वी जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/सिवान (बिहार)11 फरवरी।भोजपुरी विकास मंडल सिवान के तत्वाधान में शहर के निराला नगर स्थित भोजपुरी भवन में सिवान के प्रथम पत्रकार देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के साहित्यिक सचिव एवं भोजपुरी विकास मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्मृतिशेष संत कुमार वर्मा की 113वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भोजपुरी विकास मंडल के अध्यक्ष युगल किशोर दुबे ने की।सचिव मार्कण्डेय ने वर्मा के कृतित्व एवं व्यक्तितव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्मा जी एक अद्भुत व्यक्तिव के आदमी थे। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू श्रीमती इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान व्यक्तियों से इनका संबंध रहा है इसके बावजूद इन्होंने कोई व्यक्तिगत फायदा नहीं उठाया। श्री वर्मा इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।एक अधिवक्ता के रूप मे भी इन्होंने किसी अपराधी या गलत व्यक्ति का अदालत में पैरवी नहीं किए। ये आजीवन महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते रहे।इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में अखिलेश्वर दीक्षित प्रो उपेंद्र नाथ यादव भोगेंद्र झा,अरुण कुमार, वामदेव वर्मा से नि शि,पप्पू कुमार गिरी, सुमित उपाध्याय आलोक कुमार पाण्डेय, बिट्टू कु पांडेय प्रभुख थे। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भोजपुरी विकास मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाषकर पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
अंत में युगल किशोर दुबे के अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

बागपत में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, BLO घर-घर पहुँचा रहे गणना प्रपत्र।

rktvnews

पटना: योग से जुडें युवा, जीवन आनन्दमय और मंगलकारी हो जाएगा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

14 सितंबर को बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन!हिंदी सेवी होंगे सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 फरवरी 26

rktvnews

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:पलाश सुरजन ‘लोकजतन सम्मान’ से अभिनंदित, ‘शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान’ में सुहेल हाशमी ने सुनाई उर्दू जबान की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment