RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित शिकायतों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु संचालित कंट्रोल रूम में प्राप्त हो रही शिकायतों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए खराब पड़े जलापूर्ति स्रोतों एवं उपकरणों को अविलंब दुरुस्त कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल से संबंधित शिकायतों एवं उनके निष्पादन की नियमित समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि जिले में जो भी MVS (मल्टी विलेज स्कीम) वर्तमान में कार्यशील नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्यशील कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजनों को सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सारण में चल रहा एफएलएसी कार्य संतोषप्रद और सराहनीय।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में लगभग 62.13 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय।

rktvnews

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान संचयी कोयला उत्पादन 5.73% बढ़कर 928.95 मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में 12,100 करोड़ रुपये लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:भास्कर महोत्सव 2024 का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment