RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: NCC कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दी गई फायर फाईटिंग ट्रेनिंग।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 मई।आज डी.ए.वी. स्कूल, बक्सर व फाउंडेशन स्कूल, बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में एनसीसी कैडेटों के चल रहा चौथा दिन उल्लासपूर्ण रहा। प्रशिक्षण की शुरुआत शिविर के प्रातः कालीन सत्र में सभी कैडेटों ने पी.टी., मनोयोग से किया तत्वपश्चात् सभी कैडेट अपने अपने ग्रुप में विभाजित हो गए। अल्फा ग्रुप के कैडेटों ने परेड का अभ्यास किया जबकि ब्रेवो ग्रुप के कैडेटों ने फायरिंग रेंज पर अपने कौशल का हुनर दिखाया चार्ली और डेल्टा ग्रुप के कैडेटों का फायर फायटिंग और ARO (आर्मी रिक्रूटमेंट आफिस) दानापुर से आए हुए साहेबानों के द्वारा आर्मी भर्ती के बारे में विस्तृत से प्रकाश डाला गया। फायर फाईटिंग टीम ने आग से बचाव के तरीकों तथा आग के प्रकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कैडेटों को आंग को बूझाने के तरीकों को प्रायोगिक तरह से बताया। अग्निशमन दल के सब ऑफिसर भानू प्रताप ने कैडेटों का अफवाहों से बचने तथा विपति (आपदा) के समय धैर्य रखने की बात कही। साथ ही साथ घर में लगे हुए आग से उसमें फँसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर कैसे निकाला जाये इसके विभिन्न तरीकों को भी बताया। इस दल में मुख्य रूप से कंसटेबल निशा कुमारी, माधुरी कुमारी, चाँदनी कुमारी, फन्टुश कुमार, संतोष कुमार पासवान तथा गृहरक्षक नीरज मिश्रा शामिल रहे। ARO की टीम जो दानापुर से चलकर वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-IX 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर में आए हुए थे, उन्होंने विस्तार से भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया। भर्ती में एन.सी.सी प्रमाण पत्र के उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में एन.सी.सी प्रमाण पत्र ‘ए’ ‘बी’ और ‘सी’ के बोनस अंक तथा गणतंत्र दिवस परेड में शामिल कैडेटों को 5 अंक अतिरिक्त बोनस के बारे में भी बताया। इसका नेतृत्व सुबेदार मेजर अशोक कुमार व हवलदार नरेश कुमार कर रहे थे। अंत में 30 बिहार के समादेशी पदाधिकारी द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। शाम के सत्र में स्केचिंग, पेन्टिग तथा सांस्कृति कार्यक्रम का अभ्यास कराया गया तथा पेन्टिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उपरोक्त सभी कार्यों में कैम्प में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी व पी.आई. की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

Related posts

बिहार:मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी काजल रानी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र।

rktvnews

बिहार: रोहतास: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

“सना” साबित करती है कि किसी महिला की कहानी सुनाने के लिए आपका महिला होना ज़रूरी नहीं: पूजा भट्ट

rktvnews

21 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अर्जेंटीना के माउंट एकोनकागुआ के लिए एनआईएम-जेआईएम एवं डब्ल्यूएस के संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment