RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को पटना-लखनऊ वन्दे भारत एक्सप्रेस के आरा मे ठहराव-परिचालन को हरी झंडी दिखाने के साथ वाशिंग पिट तथा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टाँल का लोकार्पण करेंगे।

आरा मे केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह कार्यक्रम मे होंगे शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 मार्च। 12 मार्च मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महत्वपूर्ण ट्रेन (नं.22345/22346) वन्दे भारत एक्सप्रेस का आरा मे ठहराव व परिचालन को हरी झंडी दिखाएँगे।
इस बाबत सांसद प्रतिनिधि ई.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री जी द्वारा विडियो काँफ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर मे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इसी दौरान आरा स्टेशन पर सुबह 08 बजे से कार्यक्रम होगा।उक्त कार्यक्रम मे केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह शिरकत करेंगे और उनकी उपस्थिति मे पटना लखनऊ वन्दे भारत एक्सप्रेस का आरा मे ठहराव और नवनिर्मित रैक अनुरक्षण हेतु वाशिंग पिट तथा ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टाँल का लोकार्पण होगा।

मीडिया प्रभारी संजय सिंह

भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने कहा कि वन्दे भारत एक्सप्रेस का ठहराव आरा स्टेशन पर होने से आरा स्टेशन विश्वस्तरीय स्टेशन की कैटगरी मे शामिल हो जाएगा। सांसद आर के सिंह द्वारा आरा स्टेशन का विकास भोजपुर जिला के लिए बहुमूल्य सौगात है।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने की DMFT अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

समान नागरिक संहिता के मामले को उछालने के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिंन्दुओं में साम्प्रदायिक भावना फैलाकर वोट बैंक बनाने की है मंशा: सत्य नारायण मदन

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के नाराज माले नेताओं ने ज्वाइन किया सीपीआई ।

rktvnews

नवादा:DRCC, बुधौल में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर एवं मिल्की भेलाई के सौजन्य से FLN सह TLM मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment