RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:फर्जी सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप संदेशों से सतर्क रहने की अपील।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 मई।जिला प्रशासन, चतरा के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उपायुक्त, चतरा रवि आनंद के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं।
जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि ऐसे किसी भी व्हाट्सएप नंबर अथवा संदेश का उपायुक्त, चतरा या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। यह पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक गतिविधि है।
सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों से अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा सोशल मीडिया संचार का जवाब न दें तथा किसी प्रकार की व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा नहीं करें।
जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा साइबर थाना को देने की अपील की गई है।

Related posts

उर्जा मंत्री आरके सिंह अपने 10 वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट जारी करें-सुदामा प्रसाद

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागो की समीक्षाओ में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने प्रामाणिक और व्यावहारिक शोध पर जोर देते हुए क्षणिक महत्व वाले शोध पत्रों से दूर रहने का आह्वान किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर : उप मुखिया की कुर्सी गई छिन! मामला लालू डेरा पंचायत का।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद् के 15वें सम्मेलन का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment