RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:नगरपालिका आम चुनाव–2026 : मतगणना के मद्देनज़र जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )26 फरवरी।सामान्य जन को सूचित किया जाता है कि नगरपालिका आम चुनाव–2026 की मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य को स्थगित किया गया है। यह निर्णय उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में लिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मतगणना कार्य प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसके सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति आवश्यक है। इसी कारणवश उक्त तिथि को जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित रहेगा।
इस अस्थायी स्थगन से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए जिला प्रशासन खेद प्रकट करता है। जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य की अगली तिथि, समय एवं स्थान की सूचना शीघ्र ही समाचार पत्रों, आधिकारिक वेबसाइट तथा अन्य अधिकृत माध्यमों के द्वारा सार्वजनिक की जाएगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सकें।
जिला प्रशासन सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अस्थायी परिवर्तन को समझते हुए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें तथा आगामी सूचना पर ध्यान दें।

Related posts

जो कार्य राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों ने मिलकर नहीं किया वो बीते 20 सालों में हमने कर दिखाया:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

रांची: मुख्यमंत्री से हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी, डोरंडा, के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

जवाहर नवोदय विद्यालय कनीना में एलुमिनी मीट कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राज्य स्तरीय उर्दू कन्वेंशन हेतु आयोजन समिति की बैठक।

rktvnews

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाना हमारा लक्ष्य है : ओम बिरला

rktvnews

बागपत:यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, अलीपुर व काठा तटबंधों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment