RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

देश का वर्तमान निवेश परिदृश्य इसे निवेश के लिए उपयुक्त गंतव्य बनाता है: जी.के. रेड्डी

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,23 मार्च। पर्यटन मंत्रालय ने पहले ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी के तौर पर आज नई दिल्ली में मिशन प्रमुखों के साथ गोलमेज वार्ता का आयोजन किया।
भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत एक पहल के रूप में, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 17 से 19 मई, 2023 तक नई दिल्ली में देश का पहला वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन (जीटीआईएस) आयोजित करेगा।
पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने मिशन प्रमुखों के साथ गोलमेज वार्ता की अध्यक्षता की। श्री रेड्डी ने आज विज्ञान भवन में मिशन प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के विजन के मार्गदर्शन में पर्यटन विकास और संवर्धन मिशन मोड में किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का वर्तमान निवेश परिदृश्य इसे हॉस्पिटैलिटी एंड लॉजिंग, वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, इको-टूरिज्म, रूरल टूरिज्म आदि जैसे भारतीय पर्यटन उद्योग के विभिन्न उप-क्षेत्रों में निवेश के लिए एक उपयुक्त गंतव्य बनाता है। श्री रेड्डी ने सभी भागीदार मिशनों को गोलमेज बातचीत में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें आगामी निवेशक शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेने और पर्यटन क्षेत्र में भारत के विकास और उन्नयन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक टेलीविजन या अन्य संचार माध्यमों से किसी भी चुनावी मामले का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।

rktvnews

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन परीक्षा में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्र हुए सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड मझिआँव की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन किया भेंट।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

चतरा:जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण।

rktvnews

Leave a Comment