RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान अभियान” की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपलब्ध कराए गए प्रगति प्रतिवेदन की गहन समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव से जन्मी कन्या शिशुओं एवं उनके परिवारों को पात्रता के अनुसार सभी 25 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए साथ ही प्रखंडों से प्राप्त रिपोर्ट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ कन्या शिशुओं एवं उनके परिवारों तक समय पर पहुंचे। बैठक में आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जनरल मैनेजर डीआईसी, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य, डीआरसीसी प्रबंधक, श्रम अधीक्षक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक एलएसबीए, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आरा ग्रामीण, जिला मिशन समन्वयक डीएचईडब्ल्यू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जगत के कल्याण का माह है श्रावण मास :आचार्य भारत भूषण

rktvnews

नोएल टाटा ने भारत की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था (पहिलाथरोपिक आर्गेनाइजेशन ) के लिए एक नया रोडमैप पेश किया।

rktvnews

शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव है महिला अध्यापिकाओं की बढ़ती संख्या।

rktvnews

डाक विभाग ने लोगों की टिप्पणियों और विशेषज्ञों की राय के लिए डिजिपिन का बीटा संस्करण जारी किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों को लेकर मंदिर संरक्षणी समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment