RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों को लेकर मंदिर संरक्षणी समिति की बैठक।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।श्री विश्वकर्मा मंदिर, सतपहाड़ी आरा के प्रांगण में रविवार, 30 अगस्त 2026 को श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी 17 सितंबर को होने वाली श्री विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।समिति के कोषाध्यक्ष लगनदेव शर्मा ने बताया कि मंदिर के रंग-रोगन का कार्य 2 सितंबर से शुरू किया जाएगा। मंदिर की सजावट, बाजा, बत्ती एवं लाइटिंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी चंदन लाल विश्वकर्मा को, भगवान के वस्त्र की जिम्मेदारी सुनीता देवी तथा प्रसाद की व्यवस्था लगनदेव शर्मा को सौंपी गई। वहीं सजावट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पटेली शर्मा, राजू शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कविराज कवि एवं मंटु प्रसाद को दी गई।समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना, महासचिव चंद्रभानु गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य सुनील कुमार विश्वकर्मा एवं राजकिशोर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य, विश्वकर्मा भक्त एवं सहयोगी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related posts

भारतीय रक्षा लेखा सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:एसआईआर को लेकर उपायुक्त ने बीएलओ के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:हिट एंड रन के पीड़ित आरटीओ ऑफिस में जिला स्तर टीम के समक्ष कर सकते हैं दावा।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 26वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में रेल दुर्घटना की स्थिति के आकलन के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment