RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल : मुख्यमंत्री

नारायणाधाम को इस प्रकार विकसित किया जाये कि दुनियाभर से लोग यहां दर्शन के लिये आयें ।

नारायणाधाम पर जन्माष्टमी को पुलिस बैण्ड के माध्यम से प्रस्तुति दी जाए-मुख्यमंत्री डॉ.यादव

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 18 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रविवार को महिदपुर तहसील के ग्राम नारायणा में स्थित भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता के साक्षी रहे अत्यन्त प्राचीन नारायणाधाम मन्दिर में पहुंचकर श्रीकृष्ण और सुदामा के दर्शन व पूजन-अर्चन किया। ग्राम नारायणा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पूरे विश्व में सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि नारायणा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मन्दिर और आसपास के परिसर को इस प्रकार विकसित किया जाये कि पूरे विश्व से लोग यहां भगवान के दर्शन के लिये आयें।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को निर्देश दिये कि 26 अगस्त को सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा नारायणाधाम पर प्रस्तुति दी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आज नारायणाधाम पहुंचकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के पश्चात आज पहली बार डॉ.मोहन यादव नारायणाधाम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तीज-त्यौहार अत्यन्त धूमधाम से मनाये जायेंगे। हमारे देवस्थान हमारी मूल शक्ति का स्त्रोत रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में आकर विद्या प्राप्त की। प्रदेश में जहां-जहां उनके चरण पड़े, वहां के प्रमुख स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारायणाधाम के विकास के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मन्दिर समिति के साथ बैठक करें तथा श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के द्वारा जो भी आवश्यकताएं बताई जाती है, उन सब की पूर्ति की जाये। इस बार की जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, घट्टिया के विधायक सतीश मालवीय, उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक महिदपुर बहादुर सिंह चौहान, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्रीकृष्ण सुदामा स्वर्णगिरि उत्सव विकास समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

नैनीताल:संस्कृति मंत्री ने किया इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

आयुष मंत्री ने यूनानी चिकित्सा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ किया

rktvnews

आर्थिक व सामाजिक न्याय के बिना देश की प्रगति संभव नहीं : राहुल गांधी

rktvnews

बक्सर:राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण ।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय और परख (राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र) ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मूल्यांकन पर राष्ट्रीय स्तर की पहली कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment