RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मनीगाछी के नेहरा ग्राम में श्रीरामपुर वितरणी लम्बाई 08 कि.मी के पुनर्स्थापन कार्य का एवं बेनीपुर प्रखण्ड के तरौनी ग्राम में सकरी शाखा नहर स्थल का मंत्री ने किया निरीक्षण।

दरभंगा/बिहार 30 जून। जल संसाधन व सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री, बिहार सरकार संजय कुमार झा अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के दौरानआज दरभंगा जिले में मनीगाछी प्रखण्ड के नेहरा ग्राम में श्रीरामपुर वितरणी (लंबाई 8 KM) के पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि योजना का कार्य पूर्णता की ओर है। इस योजना से बेनीपुर और मनीगाछी प्रखण्ड के दर्जनों गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
उक्त अवसर पर उन्होंने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को दरभंगा जिले में नहरी सिंचाई के विस्तार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
तत्पश्चात मंत्री महोदय ने बेनीपुर प्रखण्ड के तरौनी ग्राम में सकरी शाखा नहर का बिंदु दूरी 140.00 के पास स्थल निरीक्षण किया तथा जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि सकरी शाखा नहर और श्रीरामपुर वितरणी के कुल करीब 16 किमी लंबाई में पुनर्स्थापन से दरभंगा और मधुबनी जिले के बड़े इलाके में नहर के जरिये सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। स्थल निरीक्षण के दौरान बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान : युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक, नशा मुक्त समाज के लिए व्यापक स्तर पर हो पहल :राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने महावीर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सात दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित:खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार और आय मेंहोगी वृद्धि:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की, अस्पताल प्रबंधन में सुधार को दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।

rktvnews

Leave a Comment