RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:बेलगाम ट्रक ने युवक को रौंदा ,आक्रोशीतों ने किया सड़क जाम।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जुलाई। सोमवार को कोईलवर-छपरा फोरलेन पर राजापुर बाजार के समीप एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव अपने ससुराल में सतइसा सामारोह से शामिल होकर अपने घर इंग्लिशपुर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में सिलेंडर से भरे बेलगाम ट्रक ने युवक को पीछे से रौंद डाला। इस घटना में लगभग 50 मीटर तक ट्रक ने युवक को घसीट दिया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के 1 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
मृतक की पहचान कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी बालेश्वर सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। मृतक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। वर्तमान में दुबई के कतर में पोस्टेड था। जो एक सप्ताह पहले छुट्टी पर आया था। इधर घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गयें। लोग राजापुर बाजार के समीप सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों का शीशा तोड़ दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर भेजी व जाम को छुड़ाने में जुटी हुई है।
मृत युवक की शादी 2009 में कोईलवर प्रखंड के नारायणपुर गांव में हुई थी। इस घटना के बाद पत्नी अंकिता देवी माता मीना देवी तथा दो पुत्री आर्या उम्र 14 वर्ष और अंशिका कुमारी उम्र 9 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related posts

सारण:6 ,7 एवं 8 दिसंबर 2023 को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन!राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल संचालन हेतु समितियों का हुआ गठन।

rktvnews

इंदौर:मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल।

rktvnews

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत न्याय मार्च निकाला।

rktvnews

व्यंग्य:ऐ ईरानियों, विश्व गुरु का नाम बदनाम ना करो!

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

rktvnews

दरभंगा:28,29 एवं 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत सभी बीएलओ शेष मतदाता पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें-डीएम

rktvnews

Leave a Comment