RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार बजट 2026–27 पर विभू जैन का बयान, बजट को बताया जनहितकारी।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 फ़रवरी।बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभू जैन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के समग्र विकास, युवाओं के रोजगार और समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विभू जैन ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि और आधारभूत संरचना पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगारपरक योजनाएँ बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएँगी।
उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए गए प्रावधान राज्य की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी उन्होंने बजट की सराहना की।
विभू जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकास और विश्वास का बजट है, जिससे आने वाले समय में बिहार नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Related posts

बिहार: सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में “मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना” से संबंधित जिला संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक सम्पन्न,ऐपवा के सदस्यता अभियान के जरिए महिलाओं को गोलबंद करेगी माले!024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को जनता गद्दी से उतारेगी-कुणाल

rktvnews

समस्तीपुर:दिए तले अंधेरा: डॉ लाभ

rktvnews

चिकित्सक आत्मीय भाव से मरीजों का इलाज करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 24

rktvnews

दुमका: भ्रामक खबर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, उसे प्रसारित होने से रोकें : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment