RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

वरीय अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 अगस्त।आरा व्यवहार न्यायालय के अति वरीय अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी राजकुमार को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने के उपलक्ष में संध्या 3:00 बजे सम्मान समारोह आयोजित हुआ।सम्मानित अधिवक्ता विजय चन्द्र पाठक के नेतृत्व में आरा बार के कुछ अति वरीय एवं सम्मानित अधिवक्ताओं के समूहों द्वारा भोजपुर के कर्मठ एवं यशस्वी जिलाधिकारी राज कुमार को भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित करने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता रामसुरेश सिंह,विजय चन्द्र पाठक,डा0 रवि कुमार,राजेश्वर राय,सुनील बाबू चौबे बाबा, गुड्डन जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सबने जिलाधिकारी को सम्मानित होने पर शुभकामना और बधाई दी। जिलाधिकारी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे भी और आपको सम्मान मिले यह हमारी अभिलाषा है। जिलाधिकारी को सम्मान में , पुष्प गुच्छ, शुभकामना संदेश दिया और फोटोग्राफ कभी यादगार स्वरूप के लिए दिया गया।

Related posts

चतरा:सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि0 चतरा की निदेशक पर्षद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

कॉर्पोरेट बस्तर के सेप्टिक टैंक में दफ्न ‘लोकतंत्र’

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मार्च 24

rktvnews

नालंदा:PK ने मंगल पांडेय पर फिर किया पलटवार, बोले – मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपए लेने की बात तो स्वीकार कर ली ,अब ये बताएं कि फ्लैट खरीदने के लिए बाकी 61 लाख किससे लिए, नहीं तो हम बताएंगे।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनज़र शाहपुर व रानीसागर में फ्लैग मार्च।

rktvnews

भोजपुर:बच्चों में पाठ्य सामग्री तथा विधवा और बुजुर्गों में कंबल वितरित!संकल्प का नहीं है कोई विकल्प:ऋषिकेश पाठक

rktvnews

Leave a Comment