RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 1 जुलाई को 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली/30 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर 1 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के “सहकार से समृद्धि” के विज़न में दृढ़ विश्वास से प्रेरणा लेकर, सरकार देश में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इस प्रयास को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने एक अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भागीदारी इस दिशा में एक और कदम है।
17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस का आयोजन 1-2 जुलाई, 2023 को किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सहकारी आंदोलन में विभिन्न रुझानों पर चर्चा करना, अपनाये जा रहे सर्वोत्तम तौर-तरीकों को प्रदर्शित करना, उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और भारत के सहकारी आंदोलन के विकास के लिए भविष्य की नीतिगत दिशा तैयार करना है। “अमृत काल: जीवंत भारत के लिए सहयोग के माध्यम से समृद्धि” के मुख्य विषय पर सात तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। इसमें प्राथमिक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की सहकारी समितियों, अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन के प्रतिनिधियों, तथा मंत्रालयों, विश्वविद्यालयों व प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों समेत 3600 से अधिक हितधारकों की भागीदारी होगी।

Related posts

सरकार 1 जून से संशोधित सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के अनुसार सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित करती है।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल के मुख्यातिथ में राजभवन में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव-2025 कार्यक्रम।

rktvnews

मनरेगा के खिलाफ सत्ताधारी वर्ग के नीतिगत हमले।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र को 334 करोड़ 43 लाख के अनेक निर्माण कार्यों की दी सौगात।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनुकम्पा पर मिली नौकरी : 47 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, सपनों को मिला पंख।

rktvnews

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर दर्ज करायी एफआईआर, विभव गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment