RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 जून।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने  जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसा की गई 65 स्वीकृत योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कार्यपालक अभियंता, बुडको को अविलंब तकनीकी स्वीकृति लेने का निर्देश दिया। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में लंबित 2 योजनाओं का शीघ्र टेंडर निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में एम.आर.एफ. (Material Recovery Facility) तथा सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों को अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक एनओसी (NOC) शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर  गुंजन सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा, परियोजना निदेशक बुडको तथा सभी नगर परिषद और नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर की पूजा- अर्चना।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेव्स 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तैयारियों को ले उपायुक्त ने गांवा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने 250 कस्‍टमर टचपॉइंट्स की उपलब्धि हासिल की!यह उपलब्धि गुलबर्गा, कर्नाटक में एक सेल्‍स आउटलेट के उद्घाटन से हासिल हुई।

rktvnews

बिहार: रोहतास: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी।

rktvnews

Leave a Comment