RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तीसरे चरण के मतदान में भी मोदी सरकार के खिलाफ है लहर, 4 जून के बाद बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: सुदामा प्रसाद

आरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन माले प्रत्याशी कॉ सुदामा प्रसाद ने किया बिहिया में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन और विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क।

मोदी सरकार के खिलाफ जनता में भारी गुस्सा, मिल रहा सभी तबकों का व्यापक समर्थन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मई।आज बिहिया के मेला रोड में गुप्ता टेंट हाउस में इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी कॉ सुदामा प्रसाद ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कॉ सुदामा प्रसाद ने कहा कि आज देश में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। पिछले दो चरणों के मतदान की तरह ही इस चरण में भी जनता मोदी सरकार के खिलाफ मतदान कर रही है।4 जून के बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।मोदी सरकार को लेकर जनता में भारी गुस्सा है। पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने रोजगार के अवसरों को खत्म किया है। खेती –किसानी भारी संकट में चला गया है। कल –कारखानों को लगातर बेचा जा रहा है। महिलाओं के मान–सम्मान को छीन लिया गया है। इस चुनाव में मोदी सरकार को निश्चित रूप से इसका खामियाजा भुगतना होगा।
उद्घाटन और जनसंपर्क में भोजपुर जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, भाकपा (माले) केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉ संतोष सहर और कॉ अभ्युदय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रो सियाराम यादव, भाकपा (माले) प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह,कांग्रेस के नेता शिवशंकर चौबे, सीपीआइ के नेता जगदीश राम , बिहिया व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू यादव, कमरियांव पंचायत मुखिया सुरेंद्र यादव,कटैया पंचायत मुखिया शिव कुमार यादव, पूर्व मुखिया फिंगी मुराद हुसैन, फींगी सरपंच अजीत यादव, ओसाई सरपंच मंजी यादव, राजद नेता शिव कुमार शाह, हरे कृष्णा, जुबैर मुखिया , डॉ राम आशीष सिंह समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबन्धन के नेता कार्यकर्त्ता शामिल थे।
चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद कॉ सुदामा प्रसाद ने बिहिया प्रखंड के तीयर, मनियारा, सिकरिया, कमरियांव, महुआंव, चकरही, बगही, ओसाई, भड़ासरा,मझौली, फिनगी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। सुदामा प्रसाद ने बताया की जनसंपर्क में समाज के सभी तबकों का भारी समर्थन मिल रहा है। मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जनता आतुर है।
जनसंपर्क के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कॉ सुदामा प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार संविधान को बदलने के लिए 400 सीट जितना चाहती हैं लेकिन अपने शासन काल में महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है।पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर से लेकर खाने का हर समान महंगा हो गया है। गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया है। किसानों के फसलों का दाम देने की जगह गोली मारा जा रहा है। जनता के मुद्दों से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में हिन्दू –मुस्लिम और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर रहे हैं।आज पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। आरा की जनता भी बदलाव चाहती है। इसीलिए बौखलाहट में आरके सिंह अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के 58वें बैच की पासिंग आउट परेड पुणे में आयोजित हुई।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण हेतु” एक पेड़ मां के नाम “अभियान में नागरिक एकजुट हो करें सहभागिता: प्रेम कुमार

rktvnews

वैशाली: नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री ने किया नगर निकायों की 51 योजनाओं का उद्घाटन।

rktvnews

दुमका डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट।

rktvnews

पटना: वर्तमान समय में आम जनता तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है सोशल मीडिया: अपर सचिव,गृह विभाग

rktvnews

Leave a Comment